शिक्षकों को यूपीजीबी का तोहफा, 1.10 करोड़ रुपये तक का मुफ्त दुर्घटना बीमा

लखनऊ  शिक्षक दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक (यूपीजीबी) ने शिक्षकों के लिए विशेष वेतन पैकेज की घोषणा की है। बैंक की ओर से शुरू किए गए ‘शिक्षक विशेष यूपीजीबी वेतन पैकेज’ में शिक्षकों को 1.10 करोड़ रुपये तक का दुर्घटना एवं विकलांगता बीमा पूरी तरह निशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा। इसके साथ ही 10 लाख रुपये का जीवन बीमा भी मुफ्त दिया जाएगा। लखनऊ स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में बैंक प्रबंधन ने इस विशेष पैकेज का अनावरण किया। प्रबंधन के अनुसार, पैकेज को तैयार करने में पिछले एक महीने से चल रहे ‘शिक्षक संवाद’ के दौरान

Wrriten By :

Editor

Published On :

सितम्बर 4, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

लखनऊ

 शिक्षक दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक (यूपीजीबी) ने शिक्षकों के लिए विशेष वेतन पैकेज की घोषणा की है। बैंक की ओर से शुरू किए गए ‘शिक्षक विशेष यूपीजीबी वेतन पैकेज’ में शिक्षकों को 1.10 करोड़ रुपये तक का दुर्घटना एवं विकलांगता बीमा पूरी तरह निशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा। इसके साथ ही 10 लाख रुपये का जीवन बीमा भी मुफ्त दिया जाएगा।

लखनऊ स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में बैंक प्रबंधन ने इस विशेष पैकेज का अनावरण किया। प्रबंधन के अनुसार, पैकेज को तैयार करने में पिछले एक महीने से चल रहे ‘शिक्षक संवाद’ के दौरान शिक्षकों से मिले सुझावों को शामिल किया गया है।

क्षेत्रीय प्रबंधक कौशल किशोर ने शिक्षकों को राष्ट्र निर्माता बताते हुए कहा कि बैंक का उद्देश्य केवल शिक्षकों के वेतन खाते खोलना नहीं, बल्कि उनके साथ दीर्घकालिक वित्तीय संबंध स्थापित करना है। शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सुधांशु मोहन ने पैकेज को शिक्षकों के लिए अन्य बैंकों की योजनाओं की तुलना में अधिक लाभकारी बताया।

ऋण से लेकर बैंकिंग सेवाओं तक कई सुविधाएं

यूपीजीबी के इस विशेष वेतन पैकेज में शिक्षकों को होम लोन, कार लोन और व्यक्तिगत ऋण पर प्रसंस्करण शुल्क नहीं देना होगा। लॉकर शुल्क में भी छूट दी गई है। शिक्षा ऋण पर 0.25 प्रतिशत अतिरिक्त ब्याज छूट का प्रावधान किया गया है।

इसके अलावा एनईएफटी, आरटीजीएस, एसएमएस अलर्ट, चेकबुक और डिमांड ड्राफ्ट जैसी बैंकिंग सेवाएं भी निशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी। दुर्घटना एवं विकलांगता बीमा तथा जीवन बीमा की सुविधा शिक्षकों और उनके परिवारों को अतिरिक्त वित्तीय सुरक्षा प्रदान करेगी।

कार्यक्रम में शिक्षकों को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उप क्षेत्रीय प्रबंधक अखिलेश उपाध्याय, मुख्य प्रबंधक अभय कुमार सिंह, वरिष्ठ प्रबंधक शशि सिंह, मोहम्मद रऊफ, शिक्षक अजय सिंह और शाखा प्रबंधक निराजन आनंद सहित बैंक अधिकारी एवं शिक्षक मौजूद रहे।

बैंक प्रबंधन के अनुसार, 4,300 से अधिक शाखाओं वाला उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक आठ करोड़ से अधिक ग्राहकों को बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध करा रहा है।

2