आधार कार्ड अपडेट कराना हुआ आसान! भोपाल में 35 से ज्यादा सेंटर एक्टिव, जानें कहां जाएं

भोपाल शहर में आधार से जुड़े कार्यों के लिए नागरिकों को अब भटकना नहीं पड़ेगा। नए नामांकन, मोबाइल-ईमेल अपडेट, पता परिवर्तन, बायोमेट्रिक और फोटो सुधार जैसी सुविधाएं 35 से अधिक सक्रिय केंद्रों पर उपलब्ध हैं। ये केंद्र डाकघरों, प्रमुख बैंक शाखाओं और अधिकृत आधार सेवा केंद्रों में संचालित हो रहे हैं। अधिकांश केंद्र सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक खुले रहते हैं, जिससे कामकाजी लोगों को भी सहूलियत मिल रही है। जीपीओ भोपाल, एमपी नगर डाकघर, न्यू मार्केट, कोलार रोड, बैरागढ़ और गोविंदपुरा डाकघर में आधार सेवाएं दी जा रही हैं। इसके अलावा स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, बैंक

Wrriten By :

Editor

Published On :

फ़रवरी 23, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

भोपाल
शहर में आधार से जुड़े कार्यों के लिए नागरिकों को अब भटकना नहीं पड़ेगा। नए नामांकन, मोबाइल-ईमेल अपडेट, पता परिवर्तन, बायोमेट्रिक और फोटो सुधार जैसी सुविधाएं 35 से अधिक सक्रिय केंद्रों पर उपलब्ध हैं। ये केंद्र डाकघरों, प्रमुख बैंक शाखाओं और अधिकृत आधार सेवा केंद्रों में संचालित हो रहे हैं। अधिकांश केंद्र सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक खुले रहते हैं, जिससे कामकाजी लोगों को भी सहूलियत मिल रही है।

जीपीओ भोपाल, एमपी नगर डाकघर, न्यू मार्केट, कोलार रोड, बैरागढ़ और गोविंदपुरा डाकघर में आधार सेवाएं दी जा रही हैं। इसके अलावा स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ बड़ौदा, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, यूनियन बैंक, पंजाब नेशनल बैंक और केनरा बैंक की चयनित शाखाओं में भी अधिकृत आधार केंद्र संचालित हैं।
 
नगर निगम और कलेक्ट्रेट परिसर में भी केंद्र
नगर निगम परिसर, कलेक्ट्रेट कार्यालय और विभिन्न कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) पर भी आधार अपडेट की सुविधा उपलब्ध है। यहां नाम, पता, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर और बायोमेट्रिक सुधार कराए जा सकते हैं।

जरूरी दस्तावेज और शुल्क
पता परिवर्तन के लिए वोटर आईडी, बिजली बिल या ड्राइविंग लाइसेंस जैसे वैध दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य है। निर्धारित शुल्क डेमोग्राफिक अपडेट के लिए 50 रुपये और बायोमेट्रिक अपडेट सहित सुधार के लिए 100 रुपये है। नागरिकों से अपील है कि तय शुल्क से अधिक राशि न दें और अपॉइंटमेंट के लिए यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट का ही उपयोग करें।

Leave a Comment

2