Upcoming Movies: फैंस के लिए खुशखबरी, इस हफ्ते ये 6 फिल्में देंगी दस्तक

जनवरी का तीसरा हफ्ता सिनेमा प्रेमियों के लिए किसी उत्सव से कम नहीं होने वाला है। देशभक्ति की भावना से लेकर दोस्ती की कहानी, खेल का जुनून, विज्ञान की रोमांचक दुनिया और रोंगटे खड़े कर देने वाला हॉरर, हर जॉनर की फिल्में इस सप्ताह थिएटरों में दस्तक दे रही हैं।

इस हफ्ते ये 6 फिल्में देंगी थिएटर में दस्तक

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

जनवरी 20, 2026

Upcoming Movies: जनवरी का तीसरा हफ्ता मूवी लवर्स के लिए बेहद ही खास माना जाता है। इस दौरान थिएटरों में कई बड़ी और दिलचस्प फिल्में रिलीज होंगी। इनमें हिंदी सिनेमा की जानी-मानी सीक्वल, कोरियाई क्राइम ड्रामा, मलयालम एक्शन कॉमेडी और हॉलीवुड की स्पोर्ट्स व साइंस फिक्शन फिल्में शामिल हैं। आइए जानते हैं इस हफ्ते रिलीज होने वाली फिल्मों की पूरी झलक।

Ikkis Lifetime Worldwide Box Office Collections: फ्लॉप साबित हुई अगस्त्य नंदा की फिल्म, कमाई रह गई मामूली

बॉर्डर 2: देशभक्ति से भरपूर सीक्वल

बॉर्डर 2: देशभक्ति से भरपूर सीक्वल
बॉर्डर 2: देशभक्ति से भरपूर सीक्वल

1997 की सुपरहिट फिल्म बॉर्डर का सीक्वल बॉर्डर 2 दर्शकों के सामने आ रहा है। अनुराग सिंह निर्देशित इस फिल्म में सनी देओल एक बार फिर लेफ्टिनेंट कर्नल फतेह सिंह कलेर की भूमिका निभा रहे हैं। कहानी 1971 के युद्ध पर आधारित है, जिसमें भारतीय सेना, नौसेना और वायु सेना ने मिलकर देश की रक्षा की थी। फिल्म तीन युवाओं की बहादुरी और साहस को केंद्र में रखती है। इसमें वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी, सोनम बाजवा और मोना सिंह जैसे कलाकार भी नजर आएंगे। यह फिल्म 23 जनवरी को रिलीज होगी।

प्रोजेक्ट वाई: दोस्ती और धोखे की कहानी

प्रोजेक्ट वाई: दोस्ती और धोखे की कहानी
प्रोजेक्ट वाई: दोस्ती और धोखे की कहानी

कोरियाई फिल्म प्रोजेक्ट वाई पहले ही बुसान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में प्रदर्शित हो चुकी है और अब सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। यह कहानी दो दोस्तों मी सन और डो क्यूंग की है, जो कठिन परिस्थितियों में चोरी का सहारा लेते हैं। उनका मिशन है छिपा हुआ काला धन और सोने की ईंटें हासिल करना। लेकिन हालात उनकी दोस्ती और वफादारी की परीक्षा लेते हैं। ली ह्वान निर्देशित इस फिल्म में हान सो ही और जियोन जोंग सियो मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 21 जनवरी को रिलीज होगी।

Akshay Kumar Car Accident: मुंबई में अक्षय कुमार के काफिले की कार का एक्सीडेंट, ऑटो से टक्कर में दो घायल

चथा पचा: द रिंग ऑफ राउडीज़

चथा पचा: द रिंग ऑफ राउडीज़
चथा पचा: द रिंग ऑफ राउडीज़

मलयालम सिनेमा की यह फिल्म फोर्ट कोच्चि में सेट है, जहां कुछ पूर्व कैदी मिलकर पहलवानों का एक ग्रुप बनाते हैं। शुरुआत में वे गुमनाम रहते हैं, लेकिन जल्द ही दर्शकों के चहेते बन जाते हैं। कहानी भाईचारे से दुश्मनी में बदलते रिश्तों और पैसों की लालच पर आधारित है। अद्वैथ नायर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रोशन मैथ्यू, अर्जुन अशोकन और ममूटी जैसे कलाकार हैं। यह फिल्म 22 जनवरी को रिलीज होगी।

मार्टी सुप्रीम: पिंग पोंग खिलाड़ी का संघर्ष

मार्टी सुप्रीम: पिंग पोंग खिलाड़ी का संघर्ष
मार्टी सुप्रीम: पिंग पोंग खिलाड़ी का संघर्ष

हॉलीवुड फिल्म मार्टी सुप्रीम में टिमोथी चालमेट 1950 के दशक के पिंग पोंग खिलाड़ी मार्टी माउज़र का किरदार निभा रहे हैं। आर्थिक तंगी के बावजूद वह बड़ा नाम कमाने का सपना देखता है। लेकिन उसकी राह आसान नहीं होती और वह असामान्य कोचों, लोगों और परिस्थितियों से जुड़ जाता है। दोश सफ्डी निर्देशित इस स्पोर्ट्स कॉमेडी ड्रामा में ग्वेनेथ पाल्ट्रो और फ्रैन ड्रेस्चर भी नजर आएंगे। यह फिल्म 23 जनवरी को भारत में प्रीमियर होगी।

मर्सी: एआई जज के सामने इंसान

मर्सी: एआई जज के सामने इंसान
मर्सी: एआई जज के सामने इंसान

तिमुर बेकमंबेटोव निर्देशित मर्सी एक साइंस फिक्शन फिल्म है, जो साल 2029 में सेट की गई है। इसमें एक जासूस पर अपनी पत्नी की हत्या का आरोप है और उसे एआई जज के सामने अपनी निर्दोषता साबित करनी है। उसके पास केवल 90 मिनट का समय है। फिल्म में क्रिस प्रैट, रेबेका फर्ग्यूसन और एनाबेले वालिस मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 23 जनवरी को रिलीज होगी।

Dhurandhar BO Day 45: धुरंधर का फीवर जारी, सातवें वीकेंड पर बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम

रिटर्न टू साइलेंट हिल: हॉरर का नया अध्याय

रिटर्न टू साइलेंट हिल: हॉरर का नया अध्याय
रिटर्न टू साइलेंट हिल: हॉरर का नया अध्याय

प्रसिद्ध वीडियो गेम साइलेंट हिल पर आधारित यह फिल्म सीरीज की तीसरी किस्त है। इसमें जेम्स सुंदरलैंड अपनी गर्लफ्रेंड को बचाने के लिए रहस्यमयी पहाड़ी पर लौटता है। कहानी में अजीब प्राणियों और डरावने माहौल का सामना करते हुए उसे यह तय करना होता है कि सब वास्तविक है या भ्रम। क्रिस्टोफ़ गैंस निर्देशित इस फिल्म में जेरेमी इरविन और हन्ना एमिली एंडरसन नजर आएंगे। यह फिल्म 23 जनवरी को रिलीज होगी।

Nikki Tamboli: सोशल मीडिया पर वायरल हुई निक्की की तस्वीरें, आंख पर पट्टी देख फैंस हुए हैरान