Weather Update: यूपी में गर्मी का कहर जारी, जानें आपके शहर का हाल

Weather Update: उत्तर प्रदेश में गर्मी का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। बुधवार को पश्चिमी यूपी के कई जिलों में आसमान से आग बरसती महसूस हुई। दिनभर तेज धूप, गर्म हवाओं और लू के थपेड़ों ने लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल कर दिया। मेरठ में लगातार चौथे दिन अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया। बुधवार को पारा 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिसके चलते यह दिन सीजन का सबसे गर्म दिन माना गया। तेज गर्मी और लू के कारण दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा नजर आया। लोग जरूरी कामों के लिए

यूपी में गर्मी का कहर जारी

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

मई 21, 2026

Weather Update: उत्तर प्रदेश में गर्मी का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। बुधवार को पश्चिमी यूपी के कई जिलों में आसमान से आग बरसती महसूस हुई। दिनभर तेज धूप, गर्म हवाओं और लू के थपेड़ों ने लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल कर दिया। मेरठ में लगातार चौथे दिन अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया। बुधवार को पारा 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिसके चलते यह दिन सीजन का सबसे गर्म दिन माना गया।

तेज गर्मी और लू के कारण दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा नजर आया। लोग जरूरी कामों के लिए ही घरों से बाहर निकले। मौसम के मौजूदा हालात को देखते हुए फिलहाल राहत की उम्मीद कम है। अनुमान है कि अगले पांच दिनों तक वेस्ट यूपी में भीषण गर्मी और लू का असर जारी रह सकता है।

ट्रक हड़ताल का असर ग्वालियर-चंबल में दिखेगा, माल परिवहन और बाजार पर पड़ेगा प्रभाव

45 डिग्री पार जा सकता है तापमान

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ सकता है। वेस्ट यूपी के कई इलाकों में पारा 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। मेरठ में गर्मी का असर इसलिए भी ज्यादा महसूस हो रहा है क्योंकि हवा में नमी काफी कम हो गई है। बुधवार को मेरठ में अधिकतम आर्द्रता केवल 25 प्रतिशत दर्ज की गई।

कम आर्द्रता और शुष्क उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण बादल बनने की संभावना भी कम हो गई है। ऐसे में गर्मी से राहत देने वाली मौसमी गतिविधियां फिलहाल नहीं दिख रही हैं। मौसम का यही रुख जारी रहा तो आने वाले दिनों में लू की मार और तेज हो सकती है।

बांदा में सूरज का कहर

बुंदेलखंड के बांदा जिले में गर्मी ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है। बुधवार को बांदा इस सीजन के सबसे गर्म दिनों में शामिल रहा। यहां अधिकतम तापमान 48 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक बांदा देश के सबसे गर्म इलाकों में शामिल रहा।

सुबह सात बजे के बाद ही धूप इतनी तेज हो गई कि लोगों को तपिश महसूस होने लगी। दोपहर तक हालात और खराब हो गए और धरती भट्टी जैसी तपने लगी। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक लोग गर्मी से बचने के लिए घरों में कैद रहे। रात के समय भी राहत नहीं मिली, क्योंकि गर्म हवाओं और तपती दीवारों ने लोगों की बेचैनी बढ़ा दी।

राजस्थान से आ रही गर्म हवाएं बढ़ा रहीं तपिश

 

कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिनेश शाह के अनुसार राजस्थान की ओर से आ रही गर्म और शुष्क हवाएं तापमान को और बढ़ा रही हैं। यही वजह है कि बांदा और आसपास के क्षेत्रों में लगातार भीषण गर्मी पड़ रही है। प्रशासन ने भी हालात को देखते हुए सतर्कता बढ़ा दी है। जिलाधिकारी अमित आसेरी ने ग्राम पंचायतों में कूलिंग सेंटर स्थापित करने के निर्देश दिए हैं, ताकि लोगों को गर्मी से राहत मिल सके।

लू से बिगड़ी सात लोगों की हालत

नरैनी क्षेत्र में बुधवार को तेज धूप और लू के कारण सात लोगों की तबीयत बिगड़ गई। सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक ये सभी लोग लू से प्रभावित पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से दोपहर में बाहर निकलने से बचने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी है।

रेलवे स्टेशन और बस अड्डों पर घटे यात्री

भीषण गर्मी का असर यातायात पर भी साफ दिखने लगा है। रेलवे स्टेशनों और रोडवेज बस अड्डों पर दोपहर के समय यात्रियों की संख्या कम हो गई है। लोग अब सुबह या शाम के समय यात्रा करना ज्यादा पसंद कर रहे हैं। रोडवेज अधिकारियों के अनुसार गर्मी और लू के चलते यात्रियों की संख्या में करीब 20 प्रतिशत तक गिरावट आई है। रेलवे में भी यात्रियों की संख्या लगभग 10 प्रतिशत तक कम दर्ज की जा रही है।

केन्द्रीय गृह मंत्री शाह बैठक के बाद सिंहस्थ की तैयारियों का करेंगे मुआयना