Weather Update: यूपी में आज भी बरसेंगे बादल, कई जिलों में येलो अलर्ट

उत्तर प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट ले ली है और कई जिलों में आज भी बारिश और तेज हवाओं की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। ऐसे में सवाल यह है कि किन जिलों में सबसे ज्यादा असर पड़ेगा और मौसम कब तक ऐसा बना रहेगा।

यूपी में आज भी बरसेंगे बादल

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

मार्च 16, 2026

Weather Update: उत्तर प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। पिछले कुछ दिनों से प्रदेश के कई जिलों में बादलों की आवाजाही बढ़ गई है और कई स्थानों पर तेज हवाओं के साथ बारिश दर्ज की गई। रविवार को नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ और आसपास के क्षेत्रों में झोंकेदार हवाओं के साथ अच्छी बारिश हुई, जिससे तापमान में गिरावट आई और लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को भी प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम ऐसा ही बना रह सकता है।

Weather Update: यूपी में कुदरत का ‘डबल अटैक’! नोएडा-गाजियाबाद में बारिश, 49 जिलों में ओले गिरने की चेतावनी

40 जिलों में बारिश और तेज हवाओं का अनुमान

भारतीय मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक 16 मार्च को उत्तर प्रदेश के लगभग 40 जिलों में बादल छाए रहेंगे और कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान तेज हवाएं भी चल सकती हैं, जिनकी गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। मौसम विभाग ने कुछ जिलों में आकाशीय बिजली यानी वज्रपात को लेकर भी चेतावनी जारी की है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में दिनभर बादल छाए रहेंगे और कुछ स्थानों पर गरज के साथ बारिश हो सकती है। इस स्थिति को देखते हुए लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

इन जिलों में हो सकती है बारिश

इन जिलों में हो सकती है बारिश
इन जिलों में हो सकती है बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक वाराणसी, गाजीपुर, देवरिया, गोरखपुर, बस्ती, अयोध्या, प्रतापगढ़, अमेठी, रायबरेली और आजमगढ़ जैसे जिलों में बारिश की संभावना बनी हुई है। इसके अलावा अंबेडकर नगर, महराजगंज, कुशीनगर, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती और गोंडा में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों जैसे बाराबंकी, उन्नाव, लखीमपुर खीरी, शाहजहांपुर, पीलीभीत, बदायूं, संभल, बरेली, रामपुर, मुरादाबाद, बिजनौर, मुजफ्फरनगर और सहारनपुर में भी बादलों के साथ बारिश होने के आसार जताए गए हैं। इन क्षेत्रों के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

Weather Update: दिल्ली में ‘येलो अलर्ट’ के साथ बारिश की दस्तक, जानें अगले 48 घंटों का हाल

लखनऊ में भी बदलेगा मौसम

प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी सोमवार को मौसम बदला हुआ नजर आ सकता है। दिनभर बादलों की आवाजाही बनी रहेगी और कहीं-कहीं हल्की बारिश की बूंदें गिर सकती हैं। साथ ही तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार लखनऊ में आज अधिकतम तापमान लगभग 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान करीब 18 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। 17 मार्च को भी राजधानी में मौसम लगभग इसी तरह का बना रह सकता है।

17 और 18 मार्च को मौसम रहेगा सामान्य

मौसम विभाग का कहना है कि 17 और 18 मार्च को उत्तर प्रदेश में मौसम अपेक्षाकृत सामान्य रहने की संभावना है। हालांकि इसके बाद फिर से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। अनुमान है कि 19 मार्च से प्रदेश में बादलों की आवाजाही एक बार फिर बढ़ेगी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश, तेज हवाएं और ओलावृष्टि की स्थिति बन सकती है। 20 मार्च को भी मौसम का यही रुख जारी रहने की संभावना जताई जा रही है।

Weather Update: आंधी-तूफान के साथ बरसेंगे बादल, उत्तर प्रदेश के 25 जिलों में मौसम विभाग की चेतावनी