Weather Update: यूपी में 7 नवंबर तक कैसा रहेगा मौसम, किन जिलों में सुबह बढ़ेगी परेशानी?

उत्तर प्रदेश में बारिश थमते ही मौसम ने करवट बदल ली है। सुबह कोहरे और हल्की ठंड का असर बढ़ने लगा है, जबकि दोपहर में धूप राहत देगी। नोएडा, मेरठ और गाजियाबाद में स्मॉग भी परेशानी बढ़ा सकता है। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय सिस्टम का यूपी पर क्या असर होगा?

यूपी में 7 नवंबर तक कैसा रहेगा मौसम

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

नवम्बर 3, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

Weather Update: उत्तर प्रदेश में बारिश का सिलसिला थमने के बाद मौसम ने एक बार फिर करवट लेनी शुरू कर दी है। प्रदेश के ज्यादातर जिलों में अब मौसम शुष्क बना हुआ है। सुबह और रात के समय हल्की ठंड महसूस होने लगी है, जबकि दिन में धूप निकलने से लोगों को राहत मिल रही है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में सुबह के समय छिछला से मध्यम कोहरा छाए रहने का पूर्वानुमान जताया है। ऐसे में सुबह घर से निकलने वाले लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है।

Weather Update : नवंबर में मौसम का यू-टर्न! 18 राज्यों में बारिश और तूफान

पश्चिमी और पूर्वी यूपी में सुबह कोहरे का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में सुबह के समय कोहरा देखने को मिल सकता है। कुछ स्थानों पर छिछला तो कहीं मध्यम स्तर का कोहरा छाने की संभावना है। हालांकि, सूरज निकलने के बाद कोहरा धीरे-धीरे छंट जाएगा और दिन में मौसम सामान्य रहने का अनुमान है। फिलहाल प्रदेश में बारिश की कोई संभावना नहीं जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, 7 नवंबर तक प्रदेश में इसी तरह का मौसम बना रह सकता है।

लखनऊ में सुबह हल्की धुंध, दिन में खिलेगी तेज धूप

लखनऊ में सुबह हल्की धुंध, दिन में खिलेगी तेज धूप
लखनऊ में सुबह हल्की धुंध, दिन में खिलेगी तेज धूप

राजधानी लखनऊ में भी मौसम का मिजाज बदल रहा है। मंगलवार सुबह हल्का कोहरा या धुंध देखने को मिल सकती है। हालांकि, दिनभर मौसम शुष्क रहने और धूप निकलने का अनुमान है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, लखनऊ में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। इसके अलावा अयोध्या, प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर, सीतापुर और बलिया में भी सुबह के समय कोहरे के साथ हल्की ठंड महसूस होने की संभावना है।

नोएडा-गाजियाबाद और मेरठ में कोहरे के साथ स्मॉग बढ़ाएगा परेशानी

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों में भी सुबह के समय कोहरे का असर देखने को मिल सकता है। नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, आगरा, अलीगढ़ और मथुरा में मध्यम कोहरा छाने का अनुमान है। सुबह के समय कम दृश्यता के कारण सड़कों पर वाहन चालकों को परेशानी हो सकती है। ऐसे में लोगों को वाहन चलाते समय सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। वहीं, नोएडा और गाजियाबाद जैसे औद्योगिक और शहरी इलाकों में स्मॉग भी लोगों की परेशानी बढ़ा रहा है। सुबह के समय धुंध और प्रदूषण का मिला-जुला असर देखने को मिल सकता है।

बंगाल की खाड़ी में सक्रिय होगा चक्रवाती परिसंचरण

मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में एक नया चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय होने की संभावना है। हालांकि, इसका उत्तर प्रदेश के मौसम पर कोई बड़ा प्रभाव पड़ने की उम्मीद नहीं है। इसके बावजूद कुछ इलाकों में आसमान में बादलों की आवाजाही देखने को मिल सकती है। फिलहाल प्रदेश में बारिश को लेकर कोई विशेष चेतावनी नहीं दी गई है।

अगले 24 घंटे में बढ़ सकता है तापमान, फिर कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर प्रदेश के अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। इसके बाद तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। यानी आने वाले दिनों में सुबह हल्की ठंड और कोहरा रहेगा, जबकि दोपहर में धूप निकलने से मौसम सामान्य बना रहेगा। कुल मिलाकर 7 नवंबर तक प्रदेश में शुष्क मौसम रहने का अनुमान है।

Weather Update: अर्णब चक्रवात से यूपी में बदला मौसम, बारिश और ठंड ने

2