UP Voter List 2026: यूपी में पहली बार वोट डालने वालों के लिए जरूरी खबर, अक्टूबर में लगेंगे विशेष कैंप

UP Voter List 2026: उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का मौका मिलने जा रहा है। प्रदेश में 17 और 24 अक्टूबर 2026 को विशेष कैंप लगाए जाएंगे। इन कैंपों में पहली बार वोटर बनने वाले युवा और मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से छूटे पात्र नागरिक अपना पंजीकरण करा सकेंगे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने लोगों से अभियान का लाभ उठाने की अपील की है। कब से कब तक विशेष कैंप आयोजित किए जाएंगे ? बताते चले कि, उत्तर प्रदेश में नए मतदाता बनाने और मतदाता सूची को अपडेट करने के लिए निर्वाचन विभाग विशेष

UP Voter List 2026

Wrriten By :

Aanchal Singh

Published On :

अक्टूबर 14, 2026

Advertisements
728x90-Kanya-Sumangla-Mission-Shakti-Digital

UP Voter List 2026: उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का मौका मिलने जा रहा है। प्रदेश में 17 और 24 अक्टूबर 2026 को विशेष कैंप लगाए जाएंगे। इन कैंपों में पहली बार वोटर बनने वाले युवा और मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से छूटे पात्र नागरिक अपना पंजीकरण करा सकेंगे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने लोगों से अभियान का लाभ उठाने की अपील की है।

कब से कब तक विशेष कैंप आयोजित किए जाएंगे ?

कब से कब तक विशेष कैंप आयोजित किए जाएंगे ?

बताते चले कि, उत्तर प्रदेश में नए मतदाता बनाने और मतदाता सूची को अपडेट करने के लिए निर्वाचन विभाग विशेष अभियान चला रहा है। इसके तहत 17 अक्टूबर और 24 अक्टूबर 2026 को प्रदेश के सभी मतदेय स्थलों पर विशेष कैंप आयोजित किए जाएंगे। इन कैंपों का मकसद ऐसे पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में शामिल करना है, जिनका नाम अब तक दर्ज नहीं हो पाया है। खास तौर पर पहली बार वोट डालने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए यह जरूरी मौका है।

किस समय तक बूथों पर मिलेंगे बीएलओ ?

आपकी जानकारी के लिए बता दे कि, मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा के मुताबिक, विशेष कैंप के दिन हर मतदेय स्थल पर बूथ लेवल अधिकारी यानी बीएलओ मौजूद रहेंगे। अधिकारी सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक लोगों की मदद करेंगे। इस दौरान मतदाता पंजीकरण के लिए फॉर्म-6 उपलब्ध रहेगा। जिन लोगों का नाम मतदाता सूची में नहीं है, वे अपनी पात्रता के अनुसार आवेदन कर सकेंगे।

आवेदन करने से पहले अपने दस्तावेज तैयार रखें

आवेदन करने से पहले अपने दस्तावेज तैयार रखें

अगर आपकी उम्र मतदाता बनने के लिए निर्धारित पात्रता के अनुसार है और आपका नाम मतदाता सूची में नहीं जुड़ा है, तो आप फॉर्म-6 भरकर पंजीकरण के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के साथ नवीनतम फोटो और जन्मतिथि व पते से जुड़े जरूरी दस्तावेज देने होंगे। आवेदन करने से पहले अपने दस्तावेज तैयार रखें, ताकि कैंप में फॉर्म भरने के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो।

हर मतदान केंद्र पर बनेगी हेल्प डेस्क

मतदाता पंजीकरण की प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए प्रत्येक मतदान केंद्र पर हेल्प डेस्क भी स्थापित की जाएगी। यहां लोगों को फॉर्म-6 भरने और आवेदन से जुड़ी प्रक्रिया समझने में मदद मिलेगी। निर्वाचन विभाग के मुताबिक, कैंपों में जमा होने वाले सभी फॉर्म का रिकॉर्ड सुरक्षित रखा जाएगा। जरूरत पड़ने पर निरीक्षण और पर्यवेक्षण करने वाले अधिकारी इन रिकॉर्ड को देख सकेंगे।

सोशल मीडिया और राजनीतिक दलों के जरिए होगा प्रचार

सोशल मीडिया और राजनीतिक दलों के जरिए होगा प्रचार

विशेष मतदाता कैंपों की जानकारी ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और सोशल मीडिया का सहारा लिया जाएगा। सभी मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और राज्यस्तरीय राजनीतिक दलों के साथ सामाजिक संगठनों को भी कैंप की तारीखों के बारे में जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा कैंपों के चुनिंदा फोटो और वीडियो जिला निर्वाचन अधिकारी की वेबसाइट तथा आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर अपलोड किए जाएंगे।

जिला निर्वाचन अधिकारी करेंगे विशेष कैंपों की निगरानी

निर्वाचन विभाग ने कैंपों की व्यवस्था और कामकाज पर नजर रखने की भी तैयारी की है। जिला निर्वाचन अधिकारी और उप जिला निर्वाचन अधिकारी बूथों की निगरानी करेंगे। वहीं, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी संबंधित विधानसभा क्षेत्रों के मतदान केंद्रों का दौरा करेंगे। सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों समेत दूसरे संबंधित अधिकारी भी कैंपों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे।

वोटर लिस्ट में नाम नहीं है तो 17 और 24 अक्टूबर को करें आवेदन

मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने प्रदेश के सभी पात्र नागरिकों से अपील की है कि वे 17 और 24 अक्टूबर 2026 को अपने मतदान केंद्र पर पहुंचें और मतदाता सूची में अपना नाम जांचें। अगर नाम शामिल नहीं है, तो पात्रता पूरी करने वाले नागरिक फॉर्म-6 भरकर पंजीकरण के लिए आवेदन करें। अगर आप या आपके परिवार का कोई युवा पहली बार मतदाता बनने जा रहा है, तो इन तारीखों को याद रखें। समय पर आवेदन करके मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की प्रक्रिया पूरी करें, ताकि पात्र होने पर मतदान के अधिकार का इस्तेमाल कर सकें।