UP Toll Tax Rate: उत्तर प्रदेश में एक्सप्रेसवे पर सफर करने वालों के लिए अब जेब ढीली करनी पड़ेगी। उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) ने प्रदेश के सभी प्रमुख एक्सप्रेसवे पर टोल टैक्स की दरों में बढ़ोतरी कर दी है। नई दरें 1 अप्रैल 2026 से लागू हो गई हैं। इस बढ़ोतरी के बाद विभिन्न वाहनों के लिए टोल शुल्क 5 रुपये से लेकर 85 रुपये तक बढ़ गया है। हालांकि, पहले से जारी मासिक और वार्षिक पास पर ये नई दरें लागू नहीं होंगी।
Weather Update: दिल्ली-NCR में आज बरसेंगे बादल, जानें मौसम विभाग की ताज़ा भविष्यवाणी
टोल बढ़ोतरी का कारण
यूपीडा के अनुसार, टोल दरों में बढ़ोतरी सालाना समीक्षा के बाद की गई है। इस दौरान एक्सप्रेसवे के रखरखाव, संचालन, इंफ्रास्ट्रक्चर सुधार और महंगाई जैसे सभी कारकों को ध्यान में रखा गया। नए नियम के अनुसार, दोपहिया और तीनपहिया वाहनों पर 5 रुपये अतिरिक्त टोल लगेगा, जबकि कार, जीप और वैन जैसे हल्के वाहन पर 10 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। ओवरसाइज वाहनों के लिए टोल शुल्क अब 85 रुपये तक बढ़ गया है।
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे टोल दरें
दोपहिया वाहन, तीनपहिया वाहन और रजिस्टर्ड ट्रैक्टर: 335 रुपये
कार, जीप, वैन या हल्के मोटर वाहन: 675 रुपये
हल्के व्यवसायिक वाहन, मालवाहक या मिनी बस: 1065 रुपये
बस और ट्रक: 2150 रुपये
भारी निर्माण कार्य मशीन: 3290 रुपये
ओवरसाइज्ड वाहन: 4250 रुपये
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे टोल दरें
दोपहिया वाहन, तीनपहिया वाहन और रजिस्टर्ड ट्रैक्टर: 350 रुपये
कार, जीप, वैन या हल्के मोटर वाहन: 700 रुपये
हल्के व्यवसायिक वाहन, मालवाहक या मिनी बस: 1105 रुपये
बस और ट्रक: 2240 रुपये
भारी निर्माण कार्य मशीन: 3430 रुपये
ओवरसाइज्ड वाहन: 4400 रुपये
बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे टोल दरें
दोपहिया वाहन, तीनपहिया वाहन और रजिस्टर्ड ट्रैक्टर: 315 रुपये
कार, जीप, वैन या हल्के मोटर वाहन: 635 रुपये
हल्के व्यवसायिक वाहन, मालवाहक या मिनी बस: 1000 रुपये
बस और ट्रक: 2025 रुपये
भारी निर्माण कार्य मशीन: 3100 रुपये
ओवरसाइज्ड वाहन: 3980 रुपये
गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे टोल दरें
दोपहिया वाहन, तीनपहिया वाहन और रजिस्टर्ड ट्रैक्टर: 145 रुपये
कार, जीप, वैन या हल्के मोटर वाहन: 295 रुपये
हल्के व्यवसायिक वाहन, मालवाहक या मिनी बस: 440 रुपये
बस और ट्रक: 845 रुपये
भारी निर्माण कार्य मशीन: 1345 रुपये
ओवरसाइज्ड वाहन: 1755 रुपये










