UP News: उत्तर प्रदेश में स्वाइन फ्लू के मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है। उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने प्रदेश में स्वाइन फ्लू की स्थिति की गंभीरता से समीक्षा करते हुए निगरानी व्यवस्था को और मजबूत करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों से जिलों में सामने आ रहे मामलों पर लगातार नजर रखने और मरीजों को समय पर इलाज उपलब्ध कराने को कहा है।
स्वाइन फ्लू की मॉनिटरिंग को लेकर अधिकारियों को निर्देश
बताते चले कि, ब्रजेश पाठक ने अपर मुख्य सचिव, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य और महानिदेशक स्वास्थ्य को पत्र जारी कर स्वाइन फ्लू के मामलों की नियमित समीक्षा और प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी जिलों में स्वाइन फ्लू से जुड़े मामलों की स्थिति पर लगातार नजर रखी जाए। अस्पतालों में आने वाले संदिग्ध और संक्रमित मरीजों की स्थिति की नियमित निगरानी करने के साथ जरूरत के मुताबिक तत्काल उपचार की व्यवस्था करने को भी कहा गया है। स्वास्थ्य विभाग को मामलों की जानकारी और उनके फॉलोअप की व्यवस्था मजबूत रखने के निर्देश दिए गए हैं।
अस्पतालों में स्वाइन फ्लू की जांच और इलाज की समीक्षा
उपमुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अस्पतालों में उपलब्ध स्वाइन फ्लू की जांच, उपचार और दवाओं से जुड़ी व्यवस्थाओं की लगातार समीक्षा की जाए। उनका जोर इस बात पर है कि मरीजों को इलाज के दौरान किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। ब्रजेश पाठक ने कहा कि अस्पतालों में आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए और जरूरत पड़ने पर व्यवस्थाओं को तत्काल मजबूत किया जाए। जिलों के स्वास्थ्य अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में स्थिति की नियमित समीक्षा कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
गंभीर स्वाइन फ्लू मरीजों की समय पर पहचान पर फोकस
आपकी जानकारी के लिए बता दे कि, स्वास्थ्य विभाग को विशेष रूप से गंभीर मरीजों की समय रहते पहचान करने के निर्देश दिए गए हैं। ब्रजेश पाठक ने कहा कि जिन मरीजों की हालत गंभीर होने की आशंका है, उनकी पहचान शुरुआती स्तर पर ही की जानी चाहिए, ताकि उन्हें समय पर आवश्यक चिकित्सा सुविधा मिल सके।
उन्होंने अधिकारियों से कहा कि मरीजों की स्थिति बिगड़ने का इंतजार न किया जाए और आवश्यकता के अनुसार तत्काल उपचार उपलब्ध कराया जाए। इससे गंभीर परिस्थितियों से प्रभावी तरीके से निपटने में मदद मिलेगी।
जिलों में स्वाइन फ्लू की निगरानी व्यवस्था होगी मजबूत
स्वाइन फ्लू से संबंधित मामलों की सूचना और फॉलोअप व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के भी निर्देश दिए गए हैं। स्वास्थ्य अधिकारियों से कहा गया है कि वे अपने-अपने जिलों में स्वाइन फ्लू की स्थिति की नियमित समीक्षा करें और किसी भी तरह की गंभीर स्थिति सामने आने पर तत्काल कदम उठाएं।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिलों से मिलने वाली सूचनाओं की लगातार समीक्षा की जा रही है। जरूरत के अनुसार अस्पतालों और स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत करने की तैयारी भी रखी गई है।
मरीजों को इलाज में परेशानी न हो, ब्रजेश पाठक का निर्देश
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि प्रदेश के अस्पतालों में आवश्यक व्यवस्थाएं उपलब्ध हैं और स्वास्थ्य विभाग स्वाइन फ्लू से निपटने के लिए तैयार है। उन्होंने अधिकारियों को अस्पतालों में जरूरी दवाओं, जांच और उपचार की सुविधाओं को बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि जरूरतमंद मरीजों को समय पर चिकित्सा सुविधा मिलनी चाहिए। स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार स्थिति पर नजर रख रही हैं और जिलों से प्राप्त जानकारी के आधार पर आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
स्वाइन फ्लू को लेकर जनता से अपील, घबराएं नहीं
ब्रजेश पाठक ने प्रदेशवासियों से स्वाइन फ्लू को लेकर घबराने के बजाय सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सरकार स्थिति पर लगातार नजर रख रही है और स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह तैयार है। लोगों को अफवाहों और अनावश्यक भय से बचने की सलाह दी गई है। उपमुख्यमंत्री ने लोगों से स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होने पर समय रहते चिकित्सकीय परामर्श लेने की अपील की। साथ ही स्वास्थ्य अधिकारियों और मेडिकल टीमों को पूरी मुस्तैदी से काम करने तथा मरीजों को समय पर बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।










