UP SIR Final List: SIR में 2 करोड़ वोटरों के नाम कटे…योगी-अखिलेश में किसका नुकसान, सियासी घमासान

उत्तर प्रदेश की SIR फाइनल वोटर लिस्ट ने राजनीतिक तूफान खड़ा कर दिया है, जिसमें 2 करोड़ से अधिक नाम हटाए गए हैं। अब बड़ा सवाल यह है कि इस फैसले से सबसे ज्यादा नुकसान किसे होगा—योगी सरकार को या विपक्ष को, और क्या यह चुनावी समीकरण बदल देगा

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

अप्रैल 13, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

UP SIR Final List: उत्तर प्रदेश में SIR के तहत जारी की गई अंतिम मतदाता सूची ने राजनीतिक हलकों में बड़ी हलचल पैदा कर दी है। इस सूची में करीब 2.05 करोड़ मतदाताओं के नाम हटा दिए गए हैं, जो राज्य की कुल मतदाता आबादी का एक बड़ा हिस्सा माना जा रहा है। Yogi Adityanath सरकार और चुनाव आयोग का कहना है कि यह प्रक्रिया मतदाता सूची को साफ-सुथरा बनाने के लिए की गई है, जिसमें मृत और फर्जी वोटरों के नाम हटाए गए हैं। वहीं, Akhilesh Yadav ने इस कदम पर कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने इसे लोकतंत्र पर हमला बताते हुए आरोप लगाया है कि यह विपक्ष समर्थक मतदाताओं को निशाना बनाने और “वोटों की डकैती” जैसा कदम है।

2