
UP SIR Draft Roll: उत्तर प्रदेश की राजनीति में चुनाव से पहले बड़ा उलटफेर दिख रहा है। वोटर लिस्ट शुद्धीकरण (SIR) के बाद करोड़ों वोटों की कटौती से सियासी समीकरण बदल गए हैं। सबसे ज्यादा असर समाजवादी पार्टी पर माना जा रहा है, क्योंकि जिन क्षेत्रों में वोट घटे हैं वहां मुस्लिम मतदाता अधिक हैं। अखिलेश यादव इसे साजिश बता रहे हैं, जबकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फर्जीवाड़े पर सख्त रुख अपनाया है। अब सवाल है कि 2027 में बीजेपी दोबारा सत्ता में लौटेगी या अखिलेश का PDA प्लान मुश्किल में फंस जाएगा।











