एशियन पैरा गेम्स-2026 में यूपी का जलवा, पदक जीतने पर सीएम योगी ने सुहास एलवाई और सुवर्णा राज को दी बधाई

लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एशियन पैरा गेम्स-2026 में शानदार प्रदर्शन कर देश का गौरव बढ़ाने वाले सुहास एलवाई और सुवर्णा राज को बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने दोनों खिलाड़ियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। आईएएस अधिकारी एवं उत्तर प्रदेश खेल विभाग के सचिव सुहास एलवाई ने पुरुष एकल SL4 पैरा-बैडमिंटन स्पर्धा में कांस्य पदक जीता है। जबकि सुवर्णा राज ने महिलाओं की डिस्कस थ्रो F54 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता है। सुहास एलवाई के कांस्य पदक जीतने पर सीएम ने दी बधाई मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा कि

Wrriten By :

Editor

Published On :

अक्टूबर 22, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

लखनऊ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एशियन पैरा गेम्स-2026 में शानदार प्रदर्शन कर देश का गौरव बढ़ाने वाले सुहास एलवाई और सुवर्णा राज को बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने दोनों खिलाड़ियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
आईएएस अधिकारी एवं उत्तर प्रदेश खेल विभाग के सचिव सुहास एलवाई ने पुरुष एकल SL4 पैरा-बैडमिंटन स्पर्धा में कांस्य पदक जीता है। जबकि सुवर्णा राज ने महिलाओं की डिस्कस थ्रो F54 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता है।

सुहास एलवाई के कांस्य पदक जीतने पर सीएम ने दी बधाई

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा कि एशियन पैरा गेम्स-2026 में पुरुष एकल SL4 पैरा-बैडमिंटन स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर सुहास एलवाई को हार्दिक बधाई। उन्होंने कहा कि सुहास की यह उपलब्धि दृढ़ संकल्प और अथक परिश्रम से सपनों को साकार करने की प्रेरणा है। मुख्यमंत्री ने उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए अनंत मंगलकामनाएं भी व्यक्त की।

स्वर्ण पदक जीतने पर सीएम योगी ने सुवर्णा राज को दी बधाई
सीएम योगी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए एशियन पैरा गेम्स-2026 में महिलाओं की डिस्कस थ्रो F54 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाली सुवर्णा राज को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि अथक परिश्रम और अटूट संकल्प से अर्जित सुवर्णा की यह स्वर्णिम उपलब्धि असंख्य बेटियों के सपनों को नई उड़ान देने वाली है। मुख्यमंत्री योगी ने उनके स्वर्णिम भविष्य के लिए अनंत मंगलकामनाएं भी व्यक्त की।

2