UP School Timing: यूपी के प्रयागराज जिले में भाषण गर्मी को देखते हुए प्रशासन ने स्कूलों के समय में बड़ा बदलाव किया है। ऐसे में कक्षा 1 से 8 तक के सभी विद्यालयों के लिए नया समय निर्धारित कर दिया गया है। यह फैसला छात्रों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, जिससे की उन्हें तेज धूप के असर से बचाव किया जा सके।
20 अप्रैल से लागू होगा नया समय
जिला प्रशासन के आदेश के अनुसार 20 अप्रैल से सभी स्कूल सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक संचालित होंगे। पहले स्कूलों का समय अलग था, लेकिन लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए यह बदलाव जरूरी माना गया। इस संबंध में जिलाधिकारी के निर्देश पर शिक्षा विभाग ने सभी स्कूलो को इस बात की सूचना दी है कि आदेश का सख्ती से पालन होना बहुत अनिवार्य है।
सभी बोर्डों के स्कूल होंगे शामिल

बताते चलें कि, यह नया समय केवस सरकारी स्कूलों तक सीमित नहीं है, बल्कि जिले के सभी तरीके के विद्यालयों पर लागू होगा। इसमें परिषदीय, सहायता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई और अन्य बोर्ड के स्कूल शामिल है। इस फैसले से लाखों छात्रों को राहत मिलने की उम्मीद है, क्योंकि दोपहर की तेज गर्मी में स्कूल जाना उनके लिए बड़ा मुश्किल है।
UP School Closed: यूपी में कड़ाके की ठंड का अलर्ट, CM योगी ने 5 जनवरी तक स्कूलों में की छुट्टी
तापमान में लगातार बढ़ोतरी
पिछले कुछ दिनों से प्रयागराज में तापमान तेजी से बढ़ता नजर आ रहा है। हाल ही में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में गर्मी से राहत मिलने की संभावना है। ऐसे में बच्चों को सुरक्षिक रखने के लिए सरकार द्वारा यह कदम उठाया गया है।
लू से बचाव के लिए उठाए कदम
गर्मी के इस मौसम में लू लगने का खतरा बढ़ जाता है, खासकर छोटे बच्चों के लिए। इसी को ध्यान में रखते हुए स्कूलों का समय सुबह कर दिया गया है, ताकि बच्चे दोपहर की तेज धूप से पहले घर लौट सकें। शिक्षा विभाग ने स्कूल प्रबंधन को यह भी निर्देश दिया है कि बच्चों को पर्याप्त पानी और जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।
सख्त निर्देश, लापरवाही पर कार्रवाई
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने कहा है कि सभी विद्यालयों को आदेश की जानकारी दे दी गई है और इसका पालन करना अनिवार्य है। यदि कोई स्कूल इस आदेश का उल्लंघन करता है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
UP News: महिला आरक्षण बिल पर बवाल, अपर्णा यादव ने फूंका सपा-कांग्रेस का झंडा









