School Holiday List: यूपी के इन जिलों में कल बंद रहेंगे स्कूल? देखें पूरी लिस्ट

UP School Holiday Update: यूपी में भीषण ठंड और कोहरे के चलते नर्सरी से 8वीं तक के सभी स्कूल 17 जनवरी 2026 तक बंद रहेंगे।

यूपी के इन जिलों में कल बंद रहेंगे स्कूल?

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

जनवरी 16, 2026

School Holiday List: यूपी मे इन दिनों कोहरे और ठंड की जमकर मार देखने को मिल रही है। ऐसे में स्कूल जाने वाले बच्चों को तमाम परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि बीते कुछ दिनों से कई स्कूलों में कई दिनों में छुट्टियों का ऐलान किया गया था। वहीं प्रशासन ने नर्सरी से 8वीं कक्षा तक के सभी स्कूलों को 17 जनवरी 2026 तक बंद रखने का निर्णय लिया है। यह कदम बच्चों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए उठाया गया है।

UP News: यूपी में ठंड का ‘टॉर्चर’, 8वीं तक के स्कूलों की छुट्टियां फिर बढ़ीं; अब इस तारीख तक रहेंगे बंद!

कौन-कौन से जिले बंद रहेंगे

गौतम बुद्ध नगर

गौतम बुद्ध नगर जिले में ठंड और कोहरे के कारण सभी सरकारी और निजी स्कूलों में नर्सरी से 8वीं तक छुट्टी घोषित की गई है। जिलाधिकारी के निर्देश के अनुसार 16 और 17 जनवरी को स्कूल बंद रहेंगे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पंवार ने कहा कि सुबह के समय विजिबिलिटी कम होने के कारण बच्चों के स्कूल आने-जाने में कठिनाई हो सकती है।

सहारनपुर

सहारनपुर जिले में भी ठंड और कोहरे के चलते कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल 17 जनवरी तक बंद रहेंगे। जिला प्रशासन का कहना है कि घना कोहरा बच्चों की सुरक्षा के लिए खतरा हो सकता है, इसलिए यह कदम जरूरी था।

बिजनौर

यूपी के इन जिलों में कल बंद रहेंगे स्कूल?
यूपी के इन जिलों में कल बंद रहेंगे स्कूल?

बिजनौर जिले में भी मौसम की खराब स्थिति को देखते हुए नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों की छुट्टियां 17 जनवरी तक बढ़ा दी गई हैं। प्रशासन ने सभी स्कूलों को आदेश का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए हैं।

UP News: कन्नौज जेल में ‘फिल्मी’ फरारी! चादरों की रस्सी बना दीवार फांदकर भागे 2 शातिर कैदी

मुजफ्फरनगर

मुजफ्फरनगर में शीतलहर और ठंडी हवाओं के कारण नर्सरी से 8वीं कक्षा तक स्कूल बंद रहेंगे। हालांकि 9वीं से 12वीं तक की कक्षाएं परीक्षाओं को देखते हुए कुछ जगहों पर चालू रहेंगी।

बदायूं

बदायूं जिले में छोटे बच्चों को ठंड से बचाने के लिए कक्षा 1 से 8 तक स्कूल 17 जनवरी तक बंद रहेंगे।

बरेली

बरेली जिले में भी ठंड और कोहरे को देखते हुए प्राथमिक और जूनियर स्कूल 17 जनवरी तक बंद रहेंगे। प्रशासन का कहना है कि मौसम सामान्य होने पर ही स्कूल खोले जाएंगे।

प्रयागराज

प्रयागराज में स्थिति थोड़ी अलग है। यहां नर्सरी से 8वीं तक के स्कूल 20 जनवरी तक बंद रहेंगे। 19 जनवरी रविवार होने के कारण स्कूल उसके बाद ही खुलेंगे।

अभिभावकों के लिए जरूरी सावधानियां

यूपी के इन जिलों में कल बंद रहेंगे स्कूल?
यूपी के इन जिलों में कल बंद रहेंगे स्कूल?
  1. ठंड के मौसम में बच्चों की सुरक्षा और स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। बच्चों को घर के अंदर भी गर्म कपड़े पहनाएं।
  2. पीने के लिए ठंडे पानी की जगह हल्का गुनगुना पानी दें, ताकि सर्दी-खांसी और गले की समस्या से बचाव हो सके।
  3. सुबह जल्दी और शाम के समय ठंडी हवाएं अधिक चलती हैं, इसलिए छोटे बच्चों को तभी बाहर भेजें जब बहुत जरूरी हो।
  4. स्कूल के व्हाट्सएप ग्रुप, नोटिस या आधिकारिक सूचना पर नजर रखें ताकि किसी भी बदलाव से तुरंत अवगत हो सकें।

UP News: यूपी पुलिस भर्ती में बढ़ी उम्र सीमा, अब लाखों और युवा दे सकेंगे परीक्षा