UP Scholarship 2026: उत्तर प्रदेश सरकार ने शैक्षिक सत्र 2025-26 के लिए छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना का पोर्टल एक बार फिर से खोल दिया है। समाज कल्याण विभाग का कहना है कि इस कदम का उद्देश्य उन छात्रों को अवसर देना है जो तकनीकी समस्याओं या अन्य कारणों से पहले आवेदन नहीं कर पाए थे। सरकार चाहती है कि कोई भी पात्र छात्र केवल प्रक्रिया की दिक्कतों की वजह से योजना के लाभ से वंचित न रह जाए।
किन छात्रों को मिलेगा लाभ
आपको बता दें कि, इस योजना का लाभ सामान्य वर्ग से लेकर अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और ट्रांसजेंडर समुदा के छात्रों को मिलेगा। सरकार का फोकस खासतौर पर उन विद्यार्थियों पर है जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं और पढ़ाई जारी रखने में कठिनाई का सामना कर रहे हैं।
पिछले साल का रिकॉर्ड

वित्तीय वर्ष 2024-25 में भी पोर्टल को दोबारा खोला गया था। उस दौरान 53,041 छात्रों को कुल 81.12 करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति दी गई थी। इनमें 25,395 एससी छात्रों को 30.65 करोड़ रुपये और 27,640 सामान्य वर्ग के छात्रों को 50.47 करोड़ रुपये की सहायता मिली थी। समाज कल्याण राज्यमंत्री असीम अरुण ने कहा कि योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार शिक्षा के क्षेत्र में समान अवसर सुनिश्चित करने के लिए लगातार काम कर रही है। उनका कहना है कि सरकार का लक्ष्य है कि कोई भी छात्र आर्थिक कारणों से पढ़ाई बीच में न छोड़े।
क्या होता है ‘बफर स्टेट’ और इंटरनेशनल पॉलिटिक्स में क्यों है इसकी इतनी अहमियत? जानें आसान शब्दों में
आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज
- आधार कार्ड
- आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र और निवास प्रमाण पत्र
- बैंक पासबुक
- पिछले वर्ष की मार्कशीट
- चालू वर्ष की फीस रसीद
- पासपोर्ट साइज फोटो
- सक्रिय मोबाइल नंबर
आवेदन प्रक्रिया
- छात्र आधिकारिक पोर्टल scholarship.up.gov.in पर जाएं।
- रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें।
- अपनी शैक्षिक जानकारी और व्यक्तिगत विवरण भरें।
- मांगे गए दस्तावेज अपलोड करें।
- सभी जानकारी की जांच कर फॉर्म सबमिट करें।
- आवेदन की हार्ड कॉपी प्रिंट कर अपने संस्थान में जमा करें।
Railway Jobs 2026: सरकारी नौकरी की तलाश? रेलवे के इन पदों पर बंपर भर्ती का ऐलान










