UP Recruitment 2026: 12वीं पास उम्मीदवारों के लिए निकली बंपर भर्ती, जानें पूरी डिटेल

उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। 12वीं पास उम्मीदवारों के लिए 722 पदों पर भर्ती निकली है, जिसमें कम आवेदन शुल्क और आसान प्रक्रिया रखी गई है। जानिए कौन कर सकता है आवेदन, क्या है योग्यता और कब तक भरना होगा फॉर्म।

2वीं पास उम्मीदवारों के लिए निकली बंपर भर्ती

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

मई 29, 2026

UP Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर सामने आई है। यूपी अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने आबकारी सिपाही भर्ती 2026 के लिए तैयारी शुरू कर दी है। इस भर्ती अभियान के जरिए राज्यभर में कुल 722 रिक्त पदों को भरा जाएगा। आयोग जल्द ही इस भर्ती का विस्तृत नोटिफिकेशन जारी करेगा।

NEET UG 2026: नीट परीक्षा में वायुसेना की एंट्री पर सियासी घमासान, विपक्ष ने किया तीखा वार

12वीं पास उम्मीदवारों को मिलेगा मौका

आपको बता दें कि, इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यचा प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना जरूरी है। भर्ती खासतौर पर उन युवाओं के लिए जरूरी मानी जा रही है जो सरकारी नौकरी की तलाश में हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन माध्यम से आयोजित की जाएगी।

PET स्कोर होना अनिवार्य

वहीं दूसरी तरफ आवेदन करने वाले अभ्यर्थियो के पास UPSSSC PET 2025 का वैध स्कोर कार्ड होना अनिवार्य है। बिना स्कोल वाले उम्मीदवार इस भर्ती प्रक्रिया में हिस्सा नहीं ले सकेंगे। आयोग PET स्कोर के आधार पर उम्मीदवारों को आगे की चयन प्रक्रिया के लिए शॉर्टलिस्ट करेगा।

आवेदन की अंतिम तारीख

उम्मीदवार 24 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। वहीं आवेदन फॉर्म में किसी प्रकार की गलती होने पर उसे सुधारने के लिए 1 जुलाई 2026 तक का समय दिया जाएगा। इसलिए अभ्यर्थियों को समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दी गई है।

आयु सीमा और आरक्षण का लाभ

भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। हालांकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी। आयु की गणना आयोग द्वारा निर्धारित तिथि के अनुसार की जाएगी।

आवेदन शुल्क बेहद कम

इस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क केवल 25 रुपये रखा गया है। उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से फीस जमा कर सकते हैं। कम आवेदन शुल्क होने के कारण अधिक संख्या में उम्मीदवारों के आवेदन करने की संभावना है।

शारीरिक मानदंड भी जरूरी

आबकारी सिपाही भर्ती में शारीरिक योग्यता का भी विशेष महत्व होगा। पुरुष उम्मीदवारों की न्यूनतम लंबाई 167.6 सेंटीमीटर निर्धारित की गई है। साथ ही उनका सीना 80 से 85 सेंटीमीटर के बीच होना चाहिए।

महिला उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम लंबाई 152 सेंटीमीटर तय की गई है और उनका वजन कम से कम 45 किलोग्राम होना आवश्यक होगा। भर्ती प्रक्रिया के दौरान शारीरिक दक्षता परीक्षण भी आयोजित किया जाएगा।

CBSE Technical Glitch : केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने स्वीकारी तकनीकी खामियों की जिम्मेदारी, छात्रों को दिया न्याय का भरोसा

चयन प्रक्रिया कैसे होगी?

उम्मीदवारों का चयन कई चरणों के आधार पर किया जाएगा। सबसे पहले PET स्कोर के आधार पर उम्मीदवारों को आगे बुलाया जाएगा। इसके बाद लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया होगी। सभी चरणों में सफल उम्मीदवारों की अंतिम मेरिट सूची जारी की जाएगी।

चयनित उम्मीदवारों को मिलेगी सरकारी नौकरी

भर्ती प्रक्रिया पूरी होने के बाद चयनित अभ्यर्थियों को उत्तर प्रदेश आबकारी विभाग में नियुक्ति दी जाएगी। यह भर्ती राज्य के विभिन्न जिलों में की जाएगी, जिससे युवाओं को अपने ही राज्य में रोजगार पाने का अवसर मिलेगा।

नौसेना में अफसर बनने के मौके: NDA, CDS और BTech एंट्री की पूरी जानकारी