UP Politics: उत्तर प्रदेश में होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने आज 8 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है. सोमवार को आई इस सूची ने राजनीतिक गलियारों में सभी को हैरान कर दिया है. सूची जारी होने से पहले ऐसी चर्चा थी कि, पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को उच्च सदन भेजा जा सकता है, लेकिन पार्टी ने रेस में आगे चल रहे कई दिग्गजों को इस सूची में जगह नहीं दी. इसके बजाय, पार्टी ने नए और जमीनी स्तर पर काम करने वाले कार्यकर्ताओं को तरजीह दी है, जिससे साफ है कि बीजेपी का फोकस अब पूरी तरह से संगठनात्मक मजबूती और सामाजिक समीकरणों पर है.
10 राज्यसभा सीटों पर 16 अक्टूबर को चुनाव

बताते चले कि, राज्य की 10 राज्यसभा सीटों पर 16 अक्टूबर को चुनाव होना है। बीजेपी ने फिलहाल 8 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है। पार्टी की इस सूची ने सियासी हलकों में चल रही कई चर्चाओं को विराम दे दिया है। यूपी राज्यसभा चुनाव से पहले राजनीतिक गलियारों में स्मृति ईरानी को उत्तर प्रदेश से राज्यसभा भेजे जाने की चर्चा तेज थी। माना जा रहा था कि पार्टी किसी बड़े और चर्चित चेहरे को मौका दे सकती है। हालांकि, बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति ने जिन आठ उम्मीदवारों के नाम पर मुहर लगाई है, उनमें स्मृति ईरानी का नाम नहीं है। इसके साथ ही उन तमाम कयासों पर फिलहाल विराम लग गया है, जिनमें उन्हें यूपी से राज्यसभा उम्मीदवार बनाए जाने की संभावना जताई जा रही थी।
उम्मीदवार सूची में नए और संगठन से जुड़े चेहरों को मौका
आपकी जानकारी के लिए बता दे कि, बीजेपी की ओर से जारी उम्मीदवारों की सूची में दो महिला नेताओं को भी जगह दी गई है। इनमें प्रियंका सिंह रावत और श्रुति गंगवार के नाम शामिल हैं। दोनों नामों को लेकर पार्टी ने संगठनात्मक कामकाज और सामाजिक क्षेत्र में योगदान को महत्व दिया है। इनके अलावा धर्मपाल सिंह, राधाकांत ओझा, प्रकाश पाल, विद्यासागर सोनकर, गोपी कृष्णा पांडेय और राम प्रताप सिंह चौहान को भी राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार बनाया गया है।
BJP ने किन पर जताया भरोसा ?
यूपी राज्यसभा चुनाव के लिए घोषित आठ उम्मीदवारों में प्रियंका सिंह रावत और श्रुति गंगवार का नाम खास तौर पर चर्चा में है। बीजेपी ने प्रियंका सिंह रावत के संगठन और लोकसेवा से जुड़े योगदान को रेखांकित किया है। वहीं श्रुति गंगवार के सामाजिक रूप से वंचित वर्गों को शिक्षा और उद्यमिता के माध्यम से सशक्त बनाने के प्रयासों को महत्व दिया गया है। पार्टी की सूची में दोनों महिला चेहरों को शामिल करना संगठन के सामाजिक प्रतिनिधित्व के संदेश के तौर पर भी देखा जा रहा है।
स्मृति ईरानी ने सभी राज्यसभा उम्मीदवारों को दी बधाई

सबसे दिलचस्प बात यह है कि उम्मीदवारों की सूची सामने आने के बाद स्मृति ईरानी ने खुद बीजेपी के घोषित प्रत्याशियों को बधाई दी। उन्होंने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट करते हुए सभी उम्मीदवारों को आगामी चुनाव के लिए शुभकामनाएं दी। स्मृति ईरानी ने खास तौर पर प्रियंका सिंह रावत और श्रुति गंगवार का जिक्र किया और दोनों के पार्टी संगठन तथा सामाजिक क्षेत्र में योगदान की सराहना की।
स्मृति ईरानी ने प्रियंका सिंह रावत और श्रुति गंगवार की तारीफ की

अपने एक्स पोस्ट में स्मृति ईरानी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति द्वारा उत्तर प्रदेश में होने वाले राज्यसभा द्विवार्षिक चुनाव 2026 के लिए घोषित सभी प्रत्याशियों को उनकी ओर से हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। उन्होंने प्रियंका सिंह रावत के संगठन एवं लोकसेवा के क्षेत्र में योगदान को मजबूत बताया। साथ ही श्रुति गंगवार के सामाजिक रूप से वंचित वर्गों को शिक्षा और उद्यमिता के माध्यम से सशक्त बनाने के समर्पण की भी सराहना की।
यूपी राज्यसभा चुनाव में बीजेपी की रणनीति पर नजर
बीजेपी की उम्मीदवार सूची सामने आने के बाद अब यूपी के राज्यसभा चुनाव की राजनीतिक तस्वीर और दिलचस्प हो गई है। एक तरफ बीजेपी ने अपने आठ उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं, वहीं दूसरी तरफ विपक्षी दलों की रणनीति पर भी नजर बनी हुई है। राज्य की 10 राज्यसभा सीटों के लिए 16 अक्टूबर को मतदान होना है। ऐसे में उम्मीदवारों के चयन के साथ-साथ विधानसभा में दलों की संख्या और चुनावी गणित भी अहम भूमिका निभाएगा।
16 अक्टूबर को होगा यूपी की 10 राज्यसभा सीटों पर चुनाव
उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों के लिए 16 अक्टूबर को चुनाव प्रस्तावित है। बीजेपी ने आठ उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं। अब इन उम्मीदवारों की चुनावी स्थिति और बाकी राजनीतिक दलों की रणनीति पर निगाहें टिकी हैं। स्मृति ईरानी का नाम सूची से बाहर रहने के बाद पार्टी के समर्थकों और राजनीतिक विश्लेषकों के बीच भी चर्चा शुरू हो गई है कि बीजेपी ने इस बार बड़े चर्चित चेहरों के बजाय संगठन और सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय नेताओं को प्राथमिकता क्यों दी।
बीजेपी के आठ राज्यसभा उम्मीदवारों के नाम
बीजेपी की ओर से जारी सूची के मुताबिक उत्तर प्रदेश से राज्यसभा चुनाव के लिए प्रियंका सिंह रावत, श्रुति गंगवार, धर्मपाल सिंह, राधाकांत ओझा, प्रकाश पाल, विद्यासागर सोनकर, गोपी कृष्णा पांडेय और राम प्रताप सिंह चौहान को उम्मीदवार बनाया गया है। अब इन सभी प्रत्याशियों के सामने 16 अक्टूबर को होने वाले चुनाव में जीत दर्ज करने की चुनौती होगी। वहीं, स्मृति ईरानी के नाम पर लग रही अटकलें खत्म होने के बाद यूपी की सियासत में बीजेपी की अगली रणनीति को लेकर चर्चा और तेज हो गई है।










