UP Politics: मोदी के ‘गुजरात मॉडल’ को चंद्रशेखर की खुली चुनौती! देश में अब चलेगा ‘नगीना मॉडल’!

यूपी चुनाव 2027 का शंखनाद: आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के मुखिया और नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए मोर्चा खोल दिया है।

UP Politics

Wrriten By :

Nivedita Kasaudhan

Published On :

जून 4, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

UP Politics: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की आहट के बीच सियासी पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया है। नगीना लोकसभा सीट से फायरब्रांड सांसद और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने एक बहुत बड़ा सियासी एलान कर दिया है। चंद्रशेखर ने साफ लफ्जों में कहा है कि जिस तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के सामने अपना ‘गुजरात मॉडल’ लेकर आए थे, ठीक उसी तर्ज पर अब आजाद समाज पार्टी पूरे उत्तर प्रदेश और देश के कोने-कोने में ‘नगीना मॉडल’ लेकर जाएगी।

बिजनौर में मीडिया से बात करते हुए चंद्रशेखर ने सरकार को ललकारते हुए कहा कि अगर समाज का गरीब, शोषित और कमजोर वर्ग एक मंच पर इकट्ठा हो जाए, तो दिल्ली और लखनऊ की बड़ी से बड़ी सत्ता को उखाड़ फेंकना कोई बहुत बड़ी बात नहीं है। आजाद समाज पार्टी की कोर कमेटी ने फैसला लिया है कि लोकसभा चुनाव के ऐतिहासिक नतीजों वाले दिन यानी 4 जून को अब हर साल ‘व्यवस्था परिवर्तन दिवस’ के रूप में मनाया जाएगा, क्योंकि इसी दिन उनके बहुजन आंदोलन को असली और सबसे बड़ी मजबूती मिली थी।

UP News: चंद्रशेखर आजाद हाउस अरेस्ट! ‘सत्ता परिवर्तन यात्रा’ से पहले पुलिस ने घेरा घर, समर्थकों में भारी आक्रोश

बिजनौर से ‘सत्ता परिवर्तन यात्रा’ का शंखनाद

चुनावी बिगुल फूंकते हुए चंद्रशेखर आजाद ने 4 जून से ही उत्तर प्रदेश में एक बड़े अभियान ‘सत्ता परिवर्तन यात्रा’ की शुरुआत करने का एलान किया है। यह यात्रा बिजनौर से शुरू होकर वेस्ट यूपी के मेरठ, शामली और मुजफ्फरनगर जैसे जिलों से गुजरते हुए अगले फेज में पूरे उत्तर प्रदेश का दौरा करेगी। नगीना की जनता का आभार जताने के लिए इंदिरा भवन में एक विशाल ‘आशीर्वाद सभा’ भी रखी गई है।

हालांकि, इस यात्रा को प्रशासन की तरफ से हरी झंडी न मिलने पर चंद्रशेखर आजाद का गुस्सा फूट पड़ा। सरकार पर सीधा निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि, “हमने सत्ता परिवर्तन यात्रा के लिए बकायदा परमिशन मांगी थी, लेकिन सरकार के दबाव में अधिकारियों ने इसे रोके रखा है। अगर सरकार मुझे मेरे लोगों के बीच जाने से रोकेगी और हमें शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखने का हक नहीं देगी, तो हम लोकतंत्र की इस सरेआम हत्या को कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे।” चंद्रशेखर ने कहा कि वह इस मामले में खुद अधिकारियों से बैठकर बात करेंगे।

हाउस अरेस्ट की खबरों पर दोटूक—’हम पुलिस की धमकी का संवैधानिक रास्ता निकालेंगे’

प्रशासन द्वारा खुद को हाउस अरेस्ट (नजरबंद) किए जाने की कोशिशों और भारी पुलिस बल की तैनाती पर चंद्रशेखर ने बेहद आक्रामक लेकिन सधे हुए लहजे में जवाब दिया। उन्होंने कहा कि, “हम बाबा साहब के संविधान को मानने वाले लोग हैं। अगर सरकार हमें रोकने के लिए पुलिस का सहारा लेगी, तो हम उसका कानूनी और संवैधानिक रास्ता निकालेंगे।”

उन्होंने पुलिस विभाग को नसीहत देते हुए आगे कहा कि, “पुलिस का असली काम आम जनता को सुरक्षा देना है। लेकिन अगर पुलिस महकमा सरकार के इशारे पर विपक्ष के नेताओं को धमकाने या डराने का काम करेगा, तो हम डरने वाले नहीं हैं, बैठकर इसका परमानेंट इलाज निकाला जाएगा।”

बिजनौर की सभी 8 सीटों पर जीत का दावा

आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चंद्रशेखर आजाद ने बिजनौर जिले में बड़ा सियासी दावा ठोक दिया है। उन्होंने कहा कि अगर लोकसभा चुनाव की तरह ही यहां के कमजोर और पिछड़े वर्ग के लोगों ने अपनी एकता दिखाई और समझदारी से वोट किया, तो बिजनौर जिले की एक भी सीट पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) का खाता नहीं खुलेगा। उन्होंने दावा किया कि बिजनौर की सभी 8 की 8 विधानसभा सीटों पर आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के विधायक चुनकर लखनऊ पहुंचेंगे।

संसद में अकेले मोर्चा संभालने का जिक्र करते हुए चंद्रशेखर ने सरकार पर गंभीर भेदभाव के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि, “मैं नगीना और बिजनौर के युवाओं को रोजगार दिलाने और यहां बड़े उद्योग लगवाने के लिए पार्लियामेंट में अकेले आवाज उठाता हूं, लेकिन सत्ता में बैठे लोग नहीं चाहते कि मेरे क्षेत्र की जनता की गरीबी दूर हो।”

उन्होंने फंड में भेदभाव का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार अपने चहेते सांसदों और विधायकों को 5-5 करोड़ रुपये देती है, लेकिन जब हमारे क्षेत्र की बात आती है तो सिर्फ 1 करोड़ की बात की जाती है। जनता सरकार के इस सौतेले व्यवहार और भेदभाव को बहुत बारीकी से देख रही है और वक्त आने पर इसका करारा जवाब देगी।

UP News: दिल्ली अग्निकांड पर CM योगी की सख्ती, यूपी में सभी होटलों और ऊंची इमारतों की होगी सघन जांच

2