UP Police Recruitment: आ गई रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट, अभी करें अप्लाई

UP Police Recruitment 2026: यूपी पुलिस ने Computer Grade-A के 1300+ पदों पर भर्ती निकाली है। कंप्यूटर/आईटी से जुड़े उम्मीदवार तुरंत आवेदन करें।

आ गई रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

जनवरी 13, 2026

UP Police Recruitment: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खुशखबरी है। यूपी पुलिस ने Computer Grade-A भर्ती 2026 के तहत 1300 से अधिक पदों पर नियुक्तियां निकाली हैं। अगर आपकी पढ़ाई कंप्यूटर या आईटी से जुड़ी हुई है, तो यह अवसर आपके लिए बेहद खास है।

CUET PG 2026: रजिस्ट्रेशन का फाइनल चांस, जानें लास्ट डेट और आवेदन की पूरी प्रक्रिया

आवेदन की अंतिम तारीख नजदीक

इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को जल्द से जल्द आवेदन करना होगा। आवेदन की अंतिम तारीख 15 जनवरी 2026 तय की गई है। ऐसे में जो भी उम्मीदवार यूपी पुलिस में कंप्यूटर ग्रेड-A की नौकरी पाना चाहते हैं, उन्हें बिना देरी किए रजिस्ट्रेशन पूरा करना चाहिए।

कुल पदों का विवरण

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 1352 पद भरे जाएंगे। इनमें विभिन्न वर्गों के लिए सीटें निर्धारित की गई हैं:

  • जनरल वर्ग: 545 पद
  • ओबीसी वर्ग: 364 पद
  • अनुसूचित जाति (SC): 283 पद
  • ईडब्ल्यूएस (EWS): 134 पद
  • अनुसूचित जनजाति (ST): 26 पद

सरकारी नौकरी का मौका: एमपी अपेक्स बैंक में 2076 पदों पर वैकेंसी, ऐसे होगा चयन

शैक्षणिक योग्यता

आ गई रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट
आ गई रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास कंप्यूटर से जुड़ी डिग्री होना अनिवार्य है। मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से निम्नलिखित डिग्रियां रखने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं:

  • Tech (Computer Science या IT)
  • BCA
  • Sc (Computer Science)
  • MCA
  • PGDCA

आयु सीमा और छूट

उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष होनी चाहिए। हालांकि, SC, ST, OBC और EWS वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

MP PSC 2026 से SDM-DSP पद पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

आवेदन शुल्क

इस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क सभी वर्गों के उम्मीदवारों के लिए 400 रुपये निर्धारित किया गया है। उम्मीदवारों को यह शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा करना होगा।

आवेदन प्रक्रिया

उम्मीदवार यूपी पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। प्रक्रिया इस प्रकार है:

  1. वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करें।
  2. आवेदन फॉर्म भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  3. निर्धारित शुल्क ऑनलाइन जमा करें।
  4. फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंट निकाल लें।

हरियाणा में ग्रुप-C के 3112 पदों पर भर्ती के लिए युवा 15 फरवरी तक करें आवेदन