UP Pharmacist Recruitment: फार्मासिस्ट पदों पर बंपर भर्ती का ऐलान, अभी चेक करें आखिरी तारीख

क्या आप भी यूपी में सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे हैं और फार्मासिस्ट भर्ती का इंतजार कर रहे थे, तो अब समय बेहद कम बचा है क्योंकि 560 पदों पर निकली इस भर्ती की आखिरी तारीख नजदीक है, जानिए कैसे तुरंत आवेदन कर सकते हैं और मौका न चूकें

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

मार्च 28, 2026

UP Pharmacist Recruitment: ऐसे उम्मीदवार जो कि काफी समय से सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, ये उनके लिए अच्छी खबर हो सकती है। फार्मासिस्ट के पदों पर भर्ती का शानदार मौका सामने आया है। हालांकि, इस अवसर का लाभ उठाने के लिए अब बहुत कम समय बचा है। जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, उन्हें तुरंत प्रक्रिया पूरी करनी चाहिए, क्योंकि अंतिम तिथि के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

UPPSC PCS Mains 2025: इंतजार खत्म! आ गई परीक्षा की तारीख, देखें पूरा शेड्यूल

भर्ती का विवरण और कुल पद

यूपी अधीनस्त सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने इस भर्ती अभियान के तहत कुल 560 पदों पर नियुक्ति का नोटिफिकेशन जारी किया है। यह भर्ती विभिन्न श्रेणियों के लिए की जा रही है, जिससे अधिक से अधिक उम्मीदवारों को मौका मिल सके।

श्रेणीवार पदों का विवरण

  • सामान्य (General): 224 पद
  • अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC): 151 पद
  • आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS): 56 पद
  • अनुसूचित जाति (SC): 118 पद
  • अनुसूचित जनजाति (ST): 11 पद

पात्रता और शैक्षणिक योग्यता

पात्रता और शैक्षणिक योग्यता
पात्रता और शैक्षणिक योग्यता

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को कुछ आवश्यक योग्यताओं को पूरा करना होगा। सबसे महत्वपूर्ण शर्त यह है कि अभ्यर्थी के पास UPSSSC PET 2025 का वैध स्कोर कार्ड होना चाहिए, क्योंकि बिना इसके आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। इसके साथ ही उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से फार्मेसी में डिप्लोमा किया होना चाहिए। एक और जरूरी शर्त यह है कि अभ्यर्थी का नाम उत्तर प्रदेश स्टेट फार्मेसी काउंसिल में पंजीकृत होना चाहिए, तभी वह इस भर्ती के लिए पात्र माना जाएगा।

MP में सूबेदार व सब-इंस्पेक्टर के दूसरे फेज की परीक्षा की नई तारीख, अब 26 अप्रैल को होगी परीक्षा

आयु सीमा और छूट

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष तय की गई है। हालांकि, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी। इससे विभिन्न वर्गों के अभ्यर्थियों को इस भर्ती में भाग लेने का अवसर मिलता है।

आवेदन की अंतिम तिथि

इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया पहले से जारी है और अब इसकी अंतिम तिथि बेहद करीब आ चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार केवल 29 मार्च तक ही ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद आवेदन लिंक निष्क्रिय हो जाएगा और फिर कोई दूसरा मौका नहीं मिलेगा।

जर्मनी में 90,000 भारतीयों की भर्ती, जॉब सिक्योरिटी के साथ होगी बड़ी सैलरी

आवेदन प्रक्रिया कैसे करें

इस भर्ती के लिए आवेदन पूरी तरह ऑनलाइन माध्यम से किया जा रहा है। उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से आवेदन कर सकते हैं:

  1. सबसे पहले UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
  2. होमपेज पर दिए गए ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करें
  3. रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें और आवश्यक जानकारी भरें
  4. सभी जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी अपलोड करें
  5. आवेदन फॉर्म को सबमिट करके उसका प्रिंट आउट सुरक्षित रखें