UP News: सत्यम मिश्रा बने काशी विश्वनाथ मंदिर के नए CEO, कई अफसर बदले

उत्तर प्रदेश में एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। सरकार ने पांच PCS अधिकारियों का ट्रांसफर किया है। सत्यम मिश्रा को काशी विश्वनाथ मंदिर एवं विशिष्ट क्षेत्र विकास परिषद का नया CEO बनाया गया है। वहीं विश्वभूषण मिश्रा को अधीनस्थ सेवा चयन आयोग में उपसचिव की जिम्मेदारी मिली है। कई अन्य अधिकारियों की भी नई तैनाती हुई है।

UP News

Wrriten By :

Aanchal Singh

Published On :

सितम्बर 16, 2026

UP News:  उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक स्तर पर एक बार फिर बड़ा फेरबदल किया गया है। राज्य सरकार ने पांच PCS अधिकारियों के तबादले और नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। इस बदलाव में सबसे अहम नाम PCS अधिकारी सत्यम मिश्रा का है, जिन्हें काशी विश्वनाथ मंदिर एवं विशिष्ट क्षेत्र विकास परिषद, वाराणसी का नया CEO बनाया गया है। इसके अलावा प्रयागराज, फिरोजाबाद और लखनऊ में भी अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है।

काशी विश्वनाथ मंदिर को मिला नया CEO

UP News

बताते चले कि, प्रशासनिक फेरबदल के तहत PCS अधिकारी सत्यम मिश्रा को प्रयागराज (नगर) के अपर जिलाधिकारी पद से हटाकर काशी विश्वनाथ मंदिर एवं विशिष्ट क्षेत्र विकास परिषद, वाराणसी का मुख्य कार्यपालक अधिकारी यानी CEO नियुक्त किया गया है। उनकी नई तैनाती के साथ काशी विश्वनाथ मंदिर प्रशासन की जिम्मेदारी में बदलाव हुआ है।

विश्वभूषण मिश्रा का ट्रांसफर

आपकी जानकारी के लिए बता दे कि, सत्यम मिश्रा से पहले विश्वभूषण मिश्रा काशी विश्वनाथ मंदिर के CEO पद पर तैनात थे। अब उनका तबादला कर दिया गया है। उन्हें उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग में उपसचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस बदलाव के बाद मंदिर प्रशासन के शीर्ष पद पर नई नियुक्ति हुई है।

प्रयागराज PCS ट्रांसफर में भी बड़ा बदलाव

सत्यम मिश्रा के स्थान पर प्रयागराज में अपर जिलाधिकारी की जिम्मेदारी में भी बदलाव किया गया है। प्रयागराज में उपसंचालक चकबंदी के पद पर तैनात मंगलेश दुबे को प्रयागराज (नगर) में अपर जिलाधिकारी का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। इससे जिले के प्रशासनिक कामकाज में जिम्मेदारियों का नया बंटवारा हुआ है।

मंगलेश दुबे को प्रयागराज में अतिरिक्त कार्यभार

मंगलेश दुबे अब सत्यम मिश्रा की जगह प्रयागराज (नगर) में अपर जिलाधिकारी की जिम्मेदारी संभालेंगे। सरकार के ताजा PCS ट्रांसफर आदेश में उन्हें यह अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। वहीं, अन्य अधिकारियों को भी अलग-अलग विभागों और जिलों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

लखनऊ विकास प्राधिकरण में अरविंद कुमार द्विवेदी की नई तैनाती

तबादला सूची में अरविंद कुमार द्विवेदी को भी नई जिम्मेदारी मिली है। वह फिरोजाबाद में अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) के पद पर तैनात थे। अब उन्हें लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) का संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है। नई तैनाती के बाद उनका कार्यक्षेत्र फिरोजाबाद से लखनऊ हो गया है।

सीमा पांडेय का फिरोजाबाद ट्रांसफर

वाराणसी नगर निगम में अपर नगर आयुक्त के पद पर तैनात सीमा पांडेय का भी तबादला किया गया है। उन्हें फिरोजाबाद में अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) के पद पर नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति के साथ फिरोजाबाद के प्रशासनिक ढांचे में भी बदलाव हुआ है।

अभय कुमार पांडेय की कानपुर विकास प्राधिकरण में तैनाती बरकरार

प्रशासनिक आदेश में अभय कुमार पांडेय से जुड़ा फैसला भी बदला गया है। इससे पहले जारी आदेश में उन्हें कानपुर विकास प्राधिकरण से हटाकर कासगंज ट्रांसफर किया गया था। अब सरकार ने उस आदेश में बदलाव करते हुए उन्हें कानपुर विकास प्राधिकरण में ही तैनात रखने का फैसला किया है।

14 सितंबर को भी हुआ था बड़ा IAS और PCS ट्रांसफर

UP News

उत्तर प्रदेश में सितंबर महीने में लगातार प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिल रहा है। इससे पहले 14 सितंबर 2026 को राज्य सरकार ने 14 IAS और 34 PCS अधिकारियों का ट्रांसफर किया था। इस तबादला सूची में डॉक्टर सुनील कुमार वर्मा, सुमित राजेश महाजन, राहुल सिंह, योगानन्द पांडे, अभिषेक कुमार, साहब सिंह, डॉक्टर विश्राम, देवेंद्र कुमार सिंह कुशवाहा, वैभव मिश्रा, अशोक कुमार कनौजिया, आनंद कुमार शुक्ला, अरुण कुमार, प्रदीप कुमार यादव और नेहा शर्मा समेत कई IAS अधिकारी शामिल थे।

यूपी में लगातार हो रहे प्रशासनिक तबादले

इससे पहले 11 सितंबर 2026 को भी उत्तर प्रदेश में IAS और PCS अधिकारियों के तबादले किए गए थे। उस दौरान पांच IAS और छह PCS अधिकारियों का ट्रांसफर हुआ था। साथ ही दो जिलों के जिलाधिकारियों की जिम्मेदारी भी बदली गई थी।

जालौन और बहराइच के DM भी बदले गए थे

11 सितंबर के प्रशासनिक फेरबदल में जालौन के जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय को बहराइच का नया जिलाधिकारी बनाया गया था। वहीं विशेष सचिव, आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग और यूपीडेस्को के प्रबंध निदेशक समीर को जालौन का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया था। सितंबर में लगातार हो रहे इन प्रशासनिक बदलावों के बीच अब पांच PCS अधिकारियों की नई तैनाती का आदेश सामने आया है।