UP News: बंगाल में नए सीएम बने शुभेंदु अधिकारी, योगी आदित्यनाथ ने दिया स्पेशल गिफ्ट

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी को शपथ ग्रहण के बाद बधाई दी और उन्हें भगवा अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया।

UP News

Wrriten By :

Nivedita Kasaudhan

Published On :

मई 9, 2026

UP News: कोलकाता में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में पश्चिम बंगाल की पहली भाजपा सरकार का भव्य शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद थे। समारोह में शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

UP Home Guard Salary 2026: जानें सैलरी, भत्ता और ड्यूटी की पूरी डिटेल

योगी आदित्यनाथ का विशेष उपहार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुभेंदु अधिकारी को शपथ ग्रहण के बाद बधाई दी और उन्हें भगवा अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने उनके उज्ज्वल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं। इसके अलावा योगी आदित्यनाथ ने मंत्री पद की शपथ लेने वाले दिलीप घोष, अग्निमित्रा पॉल, अशोक किर्तनिया, क्षुदीराम टुडू और निशीथ प्रमाणिक को भी बधाई दी।

पुराने संबंधों की झलक

गौरतलब है कि चुनाव प्रचार के दौरान शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल की धरती पर योगी आदित्यनाथ का स्वागत भगवा अंगवस्त्र पहनाकर किया था। अब शपथ ग्रहण के बाद योगी आदित्यनाथ ने उसी परंपरा को निभाते हुए अधिकारी को भगवा वस्त्र पहनाकर सम्मानित किया।

https://x.com/myogiadityanath/status/2053004344250036226?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2053004344250036226%7Ctwgr%5E3cafb3f5151d7f6e3e39b31af939dd7d0e8083ba%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.abplive.com%2Fstates%2Fup-uk%2Fup-cm-yogi-adityanath-gave-a-gift-to-west-bengal-cm-suvendu-adhikari-3127443

योगी आदित्यनाथ का संदेश

योगी आदित्यनाथ ने कहा, “पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर शुभेंदु अधिकारी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। पूर्ण विश्वास है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और आपके ऊर्जावान नेतृत्व में ‘सोनार बांग्ला’ का संकल्प सिद्ध होगा।” उन्होंने आगे कहा कि बंगाल सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और आर्थिक उत्थान के अमृतकाल में प्रवेश करेगा। योगी आदित्यनाथ ने माँ काली से प्रार्थना करते हुए कहा कि अधिकारी का कार्यकाल बंगाल के जन-जन की आकांक्षाओं की पूर्ति और लोकतांत्रिक मूल्यों की पुनर्स्थापना का स्वर्णिम अध्याय बने।

UP Cabinet Expansion: योगी सरकार में बड़ा फेरबदल संभव, सामने आए मंत्रियों के नाम!