UP News: ‘स्कूल चलो अभियान’ पर सीएम योगी का बड़ा संदेश, अभिभावकों से की खास अपील

सीएम योगी ने नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत पर छात्रों और अभिभावकों को पत्र लिखा, बच्चों को शुभकामनाएं दी और हर बच्चे की शिक्षा सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

Wrriten By :

Nivedita Kasaudhan

Published On :

मार्च 30, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत पर प्रदेशवासियों और विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए एक भावनात्मक पत्र लिखा। इसमें उन्होंने बच्चों को स्वर्णिम भविष्य की शुभकामनाएं दीं और कहा कि सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। उन्होंने लिखा – “मेरे प्यारे बच्चों, नया शैक्षणिक सत्र आरंभ हो रहा है। आप सभी को स्वर्णिम भविष्य की ढेर सारी शुभकामनाएं। नए सत्र में आप अपनी रुचि के विषय, खेल एवं विद्यालय की गतिविधियों में पूरे मनोयोग से हिस्सा लें तथा अपने सपनों में रंग भरें।”

UPPSC Final Result: UPPSC का रिजल्ट जारी, टॉपर बनीं नेहा पांचाल; जानिए टॉप 10 में कौन-कौन शामिल

शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रत्येक बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अपने विद्यालय के दिनों को याद करते हुए बताया कि स्कूल केवल पढ़ाई का स्थान नहीं होता बल्कि यह व्यक्तिगत निर्माण की प्रथम पाठशाला है। उन्होंने प्रभु श्रीराम और भगवान श्रीकृष्ण के गुरुकुल जीवन का उदाहरण देते हुए कहा कि शिक्षा ही कर्तव्य पथ की पहली सीढ़ी है।

प्रेरणा और मार्गदर्शन

योगी आदित्यनाथ ने छात्रों को स्वामी विवेकानंद के सिद्धांतों को अपनाने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि परिश्रम और सकारात्मक सोच से असंभव लक्ष्य भी प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने बच्चों को खेलकूद और योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने की सलाह दी ताकि स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मन के साथ वे आगे बढ़ सकें। साथ ही उन्होंने तकनीक का सही उपयोग करने पर जोर दिया और कहा कि स्क्रीन टाइम की जगह एक्टिविटी टाइम पर ध्यान दें, खूब खेलें और खूब पढ़ें।

अभिभावकों से अपील

मुख्यमंत्री ने पत्र में अभिभावकों को भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि अभिभावक अपने बच्चों को उत्तम शिक्षा दिलाने का प्रयास करते हैं, लेकिन इसके साथ-साथ उन्हें अपने आस-पड़ोस के उन बच्चों को भी शिक्षा दिलाने का संकल्प लेना चाहिए जो सुविधाओं के अभाव में विद्यालय तक नहीं पहुंच पाते। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं की जानकारी न होने के कारण कई बच्चे शिक्षा से वंचित रह जाते हैं, ऐसे परिवारों को जागरूक करना जरूरी है।

‘स्कूल चलो अभियान’

योगी आदित्यनाथ ने बताया कि सरकार ने यह सुनिश्चित करने का संकल्प लिया है कि एक भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। इसी उद्देश्य से 01 अप्रैल 2026 से 15 अप्रैल 2026 तक ‘स्कूल चलो अभियान’ चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि विकसित उत्तर प्रदेश का लक्ष्य तभी पूरा होगा जब हर बच्चा पढ़ेगा और हर बच्चा आगे बढ़ेगा।

UP Fire Accident : बाराबंकी के जैदपुर सीएचसी में भीषण आग, धू-धू कर जलीं 13 एंबुलेंस, आसमान में छाया धुएं का गुबार

2