
UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक बार फिर अपने तीखे तेवर दिखाए। उन्होंने देश के युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि ‘रामायण’ और ‘महाभारत’ केवल धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा हैं। सीएम योगी ने विशेष रूप से जोर देकर कहा कि आज की युवा पीढ़ी तक हमारे महानायकों की गौरव गाथाएं पहुंचनी चाहिए।











