UP News: यूपी के सीएम योगी ने 22 फरवरी से 4 दिवसीय दौरे पर सिंगापुर और जापान जाएंगे। इस यात्रा में उनके साथ 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल भी शामिल होगा। दौरे के चलते योगी निवेशकों से मुलाकात करेंगे और भारतीय मूल के समुदाय को संबोधित करेंगे। खास बात ये है कि इस दौरे में मुख्यमंत्री हमेशा की तरह भगवा वस्त्रों में ही नजर आएंगे।
UP News: Saharanpur में हिला माफिया का साम्राज्य ,Haji Iqbal की 56 संपत्तियां कुर्क! CM Yogi
प्रतिनिधिमंडल में कौन-कौन होंगे शामिल
सीएम योगी के साथ यात्रा करने वाले प्रतिनिधिमंडल में कई उच्च अधिकारी और मंत्री शामिल हैं। इनमें शामिल हैं:
- वित्त मंत्री सुरेश खन्ना
- औद्योगिक मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी
- मुख्यमंत्री के सलाहकार अवनीश अवस्थी
- मुख्यमंत्री के ओएसडी आरबीएस रावत
- विशेष सचिव अमित सिंह
- आईएएस अधिकारी दीपक कुमार
- प्रिंसिपल सेक्रेटरी श्रम, आईटी और टूरिज़्म विभाग
- CEO Invest UP और निदेशक नेडा
इस तरह, प्रतिनिधिमंडल में सरकार के निवेश और प्रशासनिक क्षेत्रों के प्रमुख लोग शामिल हैं, जो दौरे के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों और रोड शो का संचालन करेंगे।
UP News: गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस में युवती से दुष्कर्म, फरार टीटीई पर इनाम घोषित
भारतीय समुदाय को संबोधित करेंगे मुख्यमंत्री
आपको बता दें कि, सीएम योगी 23 और 24 फरवरी को सिंगापुर में रहेंगे, जबकि 25 और 26 फरवरी को जापान में मौजूद रहेंगे। इस दौरे के दौरान कम्यूनिटी इवेंट आयोजित किए जाएंगे, जहां वे वहां बसे भारतीय मूल के लोगों को संबोधित करेंगे। इन कार्यक्रमों के माध्यम से वे न सिर्फ निवेश के अवसर प्रस्तुत करेंगे बल्कि भारतीय समुदाय के साथ संपर्क भी मजबूत करेंगे।
सियासी और निवेशक मुलाकातें
बताते चलें कि, यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री संभावित रूप से सिंगापुर में प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, गृहमंत्री और विदेश मंत्री से मुलाकात करेंगे। इसके अलावा, जापान में यामानाशी के गवर्नर से भी मुलाकात की संभावना है। सीएम योगी निवेशकों को आमंत्रित करेंगे और विभिन्न क्षेत्रों में निवेश के अवसरों पर चर्चा करेंगे।
UP News: लखनऊ विधानसभा के बाहर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मनरेगा पर हंगामा









