UP News: उत्तर प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र 9 फरवरी से शुरू होकर 20 फरवरी तक चलेगा। इस दौरान विपक्ष सरकार को घेरने की रणनीति बना रहा है। समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सत्र से पहले ही बीजेपी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा अगले बजट में “झूठ का बखान” करेगी, लेकिन जनता का हक है कि वह पिछले बजट की सच्चाई जाने।
UP News: Akhilesh Yadav का बड़ा आरोप ‘बीजेपी का आयोग’ बन चुका है EC!
सोशल मीडिया पर बयान

अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “इससे पहले कि भाजपा अगले बजट का झूठ बखाने, उससे पहले जनता का हक़ बनता है कि पिछले बजट की सच्चाई जाने। भाजपाई आत्मप्रचार का बजट शत-प्रतिशत से भी ज़्यादा ख़र्च करते हैं।”
सपा विधायकों के साथ बैठक
बजट सत्र से पहले अखिलेश यादव ने पार्टी मुख्यालय में विधायकों के साथ बैठक की। इस बैठक में उन्होंने सत्र के दौरान सरकार को घेरने की रणनीति बताई। बैठक में संगठनात्मक मुद्दों, चुनावी प्रक्रिया और कथित गड़बड़ियों पर चर्चा हुई।
सरकार पर गंभीर आरोप
बैठक के बाद अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि सरकार ने कुछ पेशेवर एजेंसियों को हायर किया है, जो दिल्ली, लखनऊ समेत विभिन्न स्थानों पर बैठकर वोटर्स लिस्ट का डेटा विश्लेषण कर रही हैं। ये एजेंसियां उन बूथों की पहचान कर रही हैं जहां सपा चुनाव जीतती रही है। उन्होंने कहा कि यह लोकतांत्रिक प्रक्रिया के साथ छेड़छाड़ है।
सर्वदलीय बैठक
बजट सत्र से पहले रविवार को सर्वदलीय बैठक भी हुई। इसमें बीजेपी, कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के सदस्य शामिल हुए। बैठक में सदन के सुचारु संचालन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। योगी सरकार 11 फरवरी को 2026-27 का बजट पेश करेगी।
बजट सत्र शुरू होने से पहले ही उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। अखिलेश यादव ने सरकार पर झूठे वादों और आत्मप्रचार का आरोप लगाया है। वहीं, सर्वदलीय बैठक में सभी दलों ने जनहित के मुद्दों पर चर्चा की। अब सबकी निगाहें 11 फरवरी को पेश होने वाले बजट पर टिकी हैं, जो आने वाले दिनों में राजनीतिक बहस का केंद्र बनेगा।










