UP NEET UG 2026: उत्तर प्रदेश में UP NEET UG-2026 काउंसलिंग को लेकर अहम अपडेट सामने आया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में चिकित्सा शिक्षा के विस्तार और मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया को पारदर्शी तरीके से संचालित करने के उद्देश्य से दूसरे चरण की ऑनलाइन काउंसलिंग का संशोधित कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण महानिदेशालय, उत्तर प्रदेश की ओर से जारी कार्यक्रम के तहत राज्य के सरकारी और निजी मेडिकल एवं डेंटल कॉलेजों तथा चिकित्सा विश्वविद्यालयों में एमबीबीएस और बीडीएस की स्टेट कोटे की सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।
UP NEET UG 2026 मेरिट लिस्ट 21 सितंबर को होगी जारी

आपकी जानडकारी के लिए बता दे कि, संशोधित कार्यक्रम के मुताबिक UP NEET UG 2026 की दूसरे चरण की मेरिट सूची 21 सितंबर 2026 को जारी की जाएगी। मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद योग्य अभ्यर्थियों को ऑनलाइन च्वाइस फिलिंग का अवसर मिलेगा। अभ्यर्थी 21 सितंबर को दोपहर 2 बजे से 24 सितंबर को सुबह 11 बजे तक अपनी पसंद के मेडिकल और डेंटल कॉलेज तथा पाठ्यक्रम का चयन कर सकेंगे। ऐसे में काउंसलिंग में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए निर्धारित समय-सीमा का पालन करना बेहद जरूरी होगा।
UP NEET UG 2026 च्वाइस फिलिंग के बाद 25 सितंबर को सीट अलॉटमेंट
UP NEET UG 2026 दूसरे चरण की सीट अलॉटमेंट प्रक्रिया च्वाइस फिलिंग पूरी होने के बाद आगे बढ़ेगी। सीट आवंटन का परिणाम 25 सितंबर 2026 को जारी किया जाएगा। जिन अभ्यर्थियों को दूसरे चरण में सीट आवंटित होगी, वे 26 सितंबर से 1 अक्टूबर 2026 तक अपना आवंटन पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। इसी अवधि में संबंधित कॉलेज में प्रवेश की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। महानिदेशालय ने साफ किया है कि दूसरे चरण में सीटों का आवंटन दूसरे चरण की मेरिट सूची के आधार पर किया जाएगा।
पहले चरण में दाखिला लेने वाले छात्रों को राहत
UP NEET UG काउंसलिंग 2026 के पहले चरण में प्रवेश ले चुके अभ्यर्थियों के लिए भी महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है। शासन के दिशा-निर्देशों के अनुसार सरकारी और निजी क्षेत्र के मेडिकल कॉलेजों तथा चिकित्सा विश्वविद्यालयों में प्रथम चरण की काउंसलिंग के माध्यम से जिन विद्यार्थियों ने दाखिला ले लिया है, उनका प्रवेश यथावत रहेगा। यानी दूसरे चरण की काउंसलिंग के संशोधित कार्यक्रम का पहले चरण में प्रवेश ले चुके विद्यार्थियों के दाखिले पर असर नहीं पड़ेगा।
चार राजकीय मेडिकल कॉलेजों के आरक्षण मामलों पर कोर्ट के फैसले के अनुसार कार्रवाई
दूसरी ओर, चार राजकीय मेडिकल कॉलेजों में विशेष आरक्षण व्यवस्था से जुड़े मामलों को लेकर भी शासन ने स्थिति स्पष्ट की है। इन मामलों से संबंधित प्रकरण इलाहाबाद हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में लंबित हैं। ऐसे में संबंधित न्यायालयों के निर्णयों और निर्देशों के अनुरूप आगे की कार्रवाई की जाएगी। महानिदेशालय ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे काउंसलिंग से जुड़ी किसी भी नई जानकारी और आदेश के लिए आधिकारिक पोर्टल पर नजर बनाए रखें।
मेडिकल शिक्षा के विस्तार पर योगी सरकार का जोर
उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ वर्षों में चिकित्सा शिक्षा और मेडिकल कॉलेजों के विस्तार पर सरकार की ओर से जोर दिया गया है। वर्तमान UP NEET UG 2026 काउंसलिंग पोर्टल पर प्रदेश के विभिन्न सरकारी और निजी मेडिकल संस्थान सूचीबद्ध हैं। एमबीबीएस और बीडीएस की स्टेट कोटे की सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया निर्धारित नियमों, आरक्षण व्यवस्था, शासन के निर्णयों और न्यायालयीन निर्देशों के अनुरूप संचालित की जा रही है।
UP NEET UG 2026 काउंसलिंग हेल्पलाइन नंबर भी जारी

काउंसलिंग प्रक्रिया से संबंधित जानकारी या किसी तरह की परेशानी होने पर अभ्यर्थी हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं। UP NEET UG 2026 हेल्पलाइन नंबर 8189011696, 8189011697, 8189011698, 8189011699 और 8189011700 हैं। हेल्पलाइन की सुविधा सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक उपलब्ध रहेगी। अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार न करें और समय रहते अपनी च्वाइस फिलिंग, सीट आवंटन तथा प्रवेश से जुड़ी औपचारिकताएं पूरी करें।
UP NEET UG 2026 की हर अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट देखें
अभ्यर्थियों को UP NEET UG 2026 काउंसलिंग से जुड़ी ताजा सूचना के लिए उत्तर प्रदेश के आधिकारिक काउंसलिंग पोर्टल upneet.gov.in और चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण महानिदेशालय की वेबसाइट dgme.up.gov.in नियमित रूप से देखने की सलाह दी गई है। दूसरे चरण की मेरिट लिस्ट, च्वाइस फिलिंग, सीट अलॉटमेंट और प्रवेश से संबंधित सभी महत्वपूर्ण अपडेट इन्हीं आधिकारिक माध्यमों से जारी किए जाएंगे।










