UP News: यूपी के 26 देवी मंदिरों में गूंजेंगे देवी गीत, योगी सरकार की खास तैयारी

UP News: उत्तर प्रदेश में शारदीय नवरात्र के मौके पर देवी मंदिरों में पूजा-पाठ के साथ महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता का संदेश भी दिया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार मिशन शक्ति के तहत सप्तमी से नवमी तक यानी शनिवार से सोमवार के बीच 26 प्रमुख देवी मंदिरों में विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कराएगी। इन तीन दिनों में मंदिरों में देवी गीतों की प्रस्तुति होगी और दुर्गा सप्तशती का पाठ किया जाएगा। इन आयोजनों के जरिए धार्मिक आस्था को महिला सशक्तिकरण से जोड़ने की कोशिश की जाएगी। नवरात्र के तीन दिनों तक मंदिरों

UP News

Wrriten By :

Aanchal Singh

Published On :

अक्टूबर 16, 2026

Advertisements
728x90-Kanya-Sumangla-Mission-Shakti-Digital

UP News: उत्तर प्रदेश में शारदीय नवरात्र के मौके पर देवी मंदिरों में पूजा-पाठ के साथ महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता का संदेश भी दिया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार मिशन शक्ति के तहत सप्तमी से नवमी तक यानी शनिवार से सोमवार के बीच 26 प्रमुख देवी मंदिरों में विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कराएगी। इन तीन दिनों में मंदिरों में देवी गीतों की प्रस्तुति होगी और दुर्गा सप्तशती का पाठ किया जाएगा। इन आयोजनों के जरिए धार्मिक आस्था को महिला सशक्तिकरण से जोड़ने की कोशिश की जाएगी।

नवरात्र के तीन दिनों तक मंदिरों में होंगे विशेष आयोजन

नवरात्र के तीन दिनों तक मंदिरों में होंगे विशेष आयोजन

मिशन शक्ति के तहत आयोजित होने वाले इन कार्यक्रमों में पारंपरिक देवी गीत मुख्य आकर्षण रहेंगे। स्थानीय कलाकार अपनी आवाज और प्रस्तुतियों के जरिए देवी आराधना करेंगे। इसके साथ ही दुर्गा सप्तशती का पाठ भी किया जाएगा। सरकार का उद्देश्य है कि नवरात्र के दौरान होने वाले धार्मिक आयोजनों के जरिए महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा और सम्मान के प्रति जागरूक किया जाए। साथ ही समाज में महिलाओं के प्रति सकारात्मक सोच को बढ़ावा दिया जाए।

योगी सरकार देगी 78 स्थानीय कलाकारों को मंच

इन सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए स्थानीय कलाकारों को भी अपनी कला दिखाने का मौका मिलेगा। योजना के तहत प्रत्येक मंदिर में तीन कलाकार प्रस्तुति देंगे। इस तरह कुल 26 मंदिरों में 78 कलाकारों को मंच मिलेगा। इनमें महिला कलाकारों की भागीदारी अधिक रखने पर जोर दिया जाएगा। लखनऊ और प्रयागराज के चार प्रमुख मंदिरों में भी विशेष कार्यक्रम होंगे। इनमें लखनऊ के चंद्रिका देवी और संकटा देवी मंदिर के साथ प्रयागराज के अलोपी देवी और ललिता देवी मंदिर शामिल हैं। इन चार मंदिरों में कुल 12 कलाकार प्रस्तुति देंगे। बाकी 22 मंदिरों में भी तीन-तीन कलाकार कार्यक्रम पेश करेंगे। इससे स्थानीय लोक कलाकारों को प्रोत्साहन मिलने के साथ पारंपरिक सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।

धार्मिक आयोजनों से महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने की तैयारी

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि शारदीय नवरात्र आस्था, शक्ति और सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। सरकार का प्रयास है कि धार्मिक आयोजन केवल पूजा-पाठ तक सीमित न रहें, बल्कि सामाजिक बदलाव का माध्यम भी बनें।उन्होंने कहा कि इन कार्यक्रमों के जरिए महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक किया जाएगा। साथ ही स्थानीय कलाकारों, खासकर महिला कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। इससे लोक संस्कृति और पारंपरिक देवी गीतों को बढ़ावा मिलने के साथ कलाकारों की आजीविका को भी सहारा मिलने की उम्मीद है।

यूपी के इन 26 देवी मंदिरों में होंगे मिशन शक्ति के कार्यक्रम

यूपी के इन 26 देवी मंदिरों में होंगे मिशन शक्ति के कार्यक्रम

योगी सरकार की इस पहल के तहत प्रदेश के अलग-अलग जिलों के 26 देवी मंदिरों को चुना गया है। इनमें विंध्यवासिनी देवी मंदिर, विशालाक्षी मंदिर, देवीपाटन मंदिर, शाकुंभरी देवी मंदिर और चंद्रिका देवी मंदिर जैसे प्रमुख धार्मिक स्थल शामिल हैं।

कार्यक्रमों के लिए चयनित मंदिरों की सूची इस प्रकार है:

  1. मां विंध्यवासिनी देवी — मिर्जापुर
  2. विशालाक्षी मंदिर — वाराणसी
  3. ज्वाला देवी — सोनभद्र
  4. सीता समाहित स्थल — सीतामढ़ी, भदोही
  5. अलोपशंकरी देवी — प्रयागराज
  6. ललिता देवी — प्रयागराज
  7. कड़ावासिनी मंदिर — कौशांबी
  8. देवीपाटन मंदिर — बलरामपुर
  9. ललिता देवी — नैमिषारण्य, सीतापुर
  10. शाकुंभरी देवी — सहारनपुर
  11. कात्यायनी देवी — मथुरा
  12. मां शीतला चौकिया धाम — जौनपुर
  13. बेल्हा देवी — प्रतापगढ़
  14. महालक्ष्मी देवी मंदिर — वाराणसी
  15. चंद्रिका देवी — उन्नाव
  16. देवकाली मंदिर — औरैया
  17. मां तरकुलहा देवी धाम — गोरखपुर
  18. मां शीतला माता स्थल — मऊ
  19. मां सिंह वाहिनी काली देवी — चित्रकूट
  20. गायत्री शक्तिपीठ — हमीरपुर
  21. बैरागढ़ माता — कोंच, जालौन
  22. कुष्मांडा देवी — घाटमपुर
  23. शीतला माता मंदिर — मैनपुरी
  24. चामुंडा देवी मंदिर — फिरोजाबाद
  25. चंद्रिका देवी मंदिर — लखनऊ
  26. संकटा देवी मंदिर — लखनऊ

मिशन शक्ति से लोक संस्कृति और महिला जागरूकता को मिलेगी नई दिशा

नवरात्र के इन आयोजनों के जरिए उत्तर प्रदेश सरकार धार्मिक परंपराओं, स्थानीय कला और महिला सशक्तिकरण को एक मंच पर लाने की तैयारी कर रही है। देवी गीतों और दुर्गा सप्तशती पाठ के साथ महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता का संदेश लोगों तक पहुंचाया जाएगा। साथ ही 78 स्थानीय कलाकारों को मंच देकर लोक संस्कृति को बढ़ावा देने की कोशिश होगी।