UP News: यूपी की मंडियों में बड़ा बदलाव, योगी सरकार ने बनाया सफाई का प्लान

UP News: उत्तर प्रदेश की मंडियों में अब साफ-सफाई पर खास ध्यान दिया जाएगा। योगी सरकार ‘स्वच्छ मंडी-शुभ मंडी अभियान-2026’ के तहत प्रदेश की सभी मंडियों और उपमंडी स्थलों की सफाई कराने जा रही है। इस अभियान में नालियों, शौचालयों, नीलामी चबूतरों और किसान विश्राम गृहों की सफाई से लेकर जलभराव की समस्या दूर करने तक पर फोकस रहेगा। योगी सरकार का स्वच्छ मंडी अभियान-2026 उत्तर प्रदेश की कृषि उत्पादन मंडियों की तस्वीर बदलने की तैयारी है। योगी सरकार प्रदेश की मंडियों में साफ-सफाई की व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए अक्टूबर 2026 में विशेष अभियान चलाने जा रही है।

UP News

Wrriten By :

Aanchal Singh

Published On :

अक्टूबर 11, 2026

UP News: उत्तर प्रदेश की मंडियों में अब साफ-सफाई पर खास ध्यान दिया जाएगा। योगी सरकार ‘स्वच्छ मंडी-शुभ मंडी अभियान-2026’ के तहत प्रदेश की सभी मंडियों और उपमंडी स्थलों की सफाई कराने जा रही है। इस अभियान में नालियों, शौचालयों, नीलामी चबूतरों और किसान विश्राम गृहों की सफाई से लेकर जलभराव की समस्या दूर करने तक पर फोकस रहेगा।

योगी सरकार का स्वच्छ मंडी अभियान-2026

उत्तर प्रदेश की कृषि उत्पादन मंडियों की तस्वीर बदलने की तैयारी है। योगी सरकार प्रदेश की मंडियों में साफ-सफाई की व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए अक्टूबर 2026 में विशेष अभियान चलाने जा रही है। इसका मकसद मंडियों को साफ रखना और वहां आने वाले किसानों को बेहतर सुविधाएं देना है। राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद ने इस संबंध में प्रदेश की सभी मंडियों और उपमंडी स्थलों पर व्यापक सफाई कराने के निर्देश जारी किए हैं।

योगी सरकार का स्वच्छ मंडी अभियान-2026

राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद के निदेशक जितेंद्र प्रताप सिंह ने ‘स्वच्छ मंडी-शुभ मंडी अभियान-2026’ चलाने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत मंडियों में जहां भी गंदगी जमा है, उसे हटाया जाएगा। साथ ही बंद नालियों, जलभराव वाले स्थानों और गंदे पड़े सार्वजनिक स्थलों की सफाई कराई जाएगी, ताकि किसानों और व्यापारियों को मंडी में आने-जाने के दौरान परेशानी का सामना न करना पड़े।

यूपी की सभी मंडियों में युद्धस्तर पर होगी साफ-सफाई

अभियान के दौरान मंडी समितियों के सफाई ठेकेदारों को अपने सभी सफाई कर्मचारियों को काम पर लगाने के निर्देश दिए गए हैं। मंडी परिसर के हर हिस्से की सफाई सुनिश्चित की जाएगी। खास तौर पर उन जगहों पर ध्यान दिया जाएगा, जहां कूड़ा जमा रहता है या नालियां बंद होने से पानी भर जाता है। इन स्थानों को चिह्नित करके सफाई कराई जाएगी, जिससे गंदगी और जलभराव की समस्या को दूर किया जा सके।

अक्टूबर के महीने में धान समेत कई कृषि उत्पादों की आवक बढ़ जाती है। इसके अलावा त्योहारों के चलते भी मंडियों में लोगों की आवाजाही बढ़ने की संभावना रहती है। ऐसे में सफाई के साथ-साथ यातायात और माल ढुलाई की व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने पर भी जोर दिया गया है। कोशिश है कि किसानों को अपनी उपज बेचने के दौरान अनावश्यक परेशानी न हो और मंडियों में कामकाज आसानी से चलता रहे।

नीलामी चबूतरों, दुकानों और नालियों की होगी विशेष सफाई

स्वच्छ मंडी अभियान के तहत नीलामी चबूतरों और उनके आसपास के इलाकों की सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इन जगहों पर अक्सर कृषि उत्पादों के अवशेष और दूसरे प्रकार का कचरा जमा हो जाता है। इसे हटाने के साथ नीलामी चबूतरों से जुड़ी संरचनाओं की भी सफाई कराई जाएगी। दुकानों के आसपास जमा गंदगी को हटाने और नालियों को साफ रखने के निर्देश भी दिए गए हैं।

नीलामी चबूतरों, दुकानों और नालियों की होगी विशेष सफाई

जिन स्थानों पर नमी बनी रहती है, वहां कूड़ा हटाने के बाद निर्धारित निर्देशों के अनुसार चूने के पाउडर या गैमक्सीन का छिड़काव कराया जाएगा। इससे मंडी परिसर को साफ रखने और गंदगी से जुड़ी समस्याओं पर नियंत्रण करने में मदद मिलेगी।

शौचालयों और किसान विश्राम गृहों की सफाई पर भी रहेगा फोकस

मंडी परिषद ने शौचालयों, प्रसाधनों और यूरिनल की नियमित सफाई के साथ पानी की आपूर्ति और निकासी की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा है। शौचालयों के आसपास जहां पानी जमा होता है, वहां विशेष सफाई कराई जाएगी। ऐसे स्थानों पर नियमित रूप से चूने का छिड़काव करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

इसके अलावा मंडी के कार्यालय भवनों और किसान विश्राम गृहों की साफ-सफाई और जरूरी साज-सज्जा पर भी ध्यान दिया जाएगा। किसान विश्राम गृहों में आने वाले किसानों को साफ वातावरण मिल सके, इसके लिए व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने पर जोर रहेगा।

निर्माण कार्य का मलबा भी हटेगा

मंडी परिसरों में जहां नए निर्माण, बिजली से जुड़े काम या मरम्मत का काम चल रहा है, उन स्थानों को अलग से चिह्नित किया जाएगा। काम पूरा होने के बाद बची अनुपयोगी सामग्री और मलबे को भी हटवाया जाएगा, ताकि परिसर में गंदगी न फैले और लोगों की आवाजाही में बाधा न आए। कुल मिलाकर, ‘स्वच्छ मंडी-शुभ मंडी अभियान-2026’ के जरिए उत्तर प्रदेश की मंडियों में सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने की तैयारी है। इसका सीधा फायदा किसानों, व्यापारियों और मंडी में आने वाले लोगों को मिल सकता है। अब देखना होगा कि अभियान के तहत जारी निर्देशों को जमीनी स्तर पर कितनी प्रभावी तरीके से लागू किया जाता है।