UP News: सीएम योगी का बड़ा आयोजन, 700 से ज्यादा प्रशिक्षण संस्थानों को मिलेगा फायदा

लखनऊ में 23 और 24 अक्टूबर 2026 को साधना श्रृंखला-2026 कार्यशाला आयोजित होगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसका उद्घाटन करेंगे। कार्यक्रम में आठ राज्यों और चार केंद्रशासित प्रदेशों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। सरकारी अधिकारियों की ट्रेनिंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डिजिटल बदलाव और 700 से ज्यादा प्रशिक्षण संस्थानों को जोड़ने वाले UNNATI पोर्टल पर खास चर्चा होगी।

UP News

Wrriten By :

Aanchal Singh

Published On :

अक्टूबर 16, 2026

Advertisements
728x90-Kanya-Sumangla-Mission-Shakti-Digital

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर के बड़े प्रशासनिक आयोजन की मेजबानी करने जा रहा है। राजधानी लखनऊ में 23 और 24 अक्टूबर 2026 को क्षमता निर्माण आयोग (CBC) की दो दिवसीय क्षेत्रीय कार्यशाला ‘साधना श्रृंखला-2026’ आयोजित की जाएगी। सीएम योगी इस कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। इस मौके पर केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी और पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह भी मौजूद रहेंगे। इस कार्यशाला में सरकारी अधिकारियों की ट्रेनिंग को बेहतर बनाने और प्रशासनिक व्यवस्था को ज्यादा प्रभावी बनाने पर चर्चा होगी।

8 राज्यों और चार केंद्रशासित प्रदेशों की भागीदारी

8 राज्यों और चार केंद्रशासित प्रदेशों की भागीदारी

बताते चले कि, इस कार्यशाला में उत्तर भारत के आठ राज्यों और चार केंद्रशासित प्रदेशों के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। बिहार, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, पंजाब, राजस्थान, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के अधिकारी इसमें शामिल होंगे। वहीं, दिल्ली, चंडीगढ़, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के प्रतिनिधि भी अपनी बात रखेंगे। कार्यक्रम में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के साथ सरकारी प्रशिक्षण संस्थानों के प्रमुख, शिक्षक, विषय विशेषज्ञ और उद्योग जगत से जुड़े लोग भी शामिल होंगे। इस दौरान अलग-अलग राज्यों में अधिकारियों को ट्रेनिंग देने के तरीकों, सामने आने वाली चुनौतियों और नई तकनीकों के इस्तेमाल पर विचार-विमर्श किया जाएगा। इसका मकसद राज्यों के अनुभव साझा करना और बेहतर कामकाज के तरीकों को अपनाना है।

सरकारी अधिकारियों की ट्रेनिंग में नेतृत्व

‘साधना श्रृंखला-2026’ में चार प्रमुख क्षेत्रों पर खास ध्यान दिया जाएगा। इनमें संस्थानों का बेहतर प्रबंधन और नेतृत्व, प्रशिक्षण संस्थानों की कार्यक्षमता, प्रशिक्षकों की दक्षता और डिजिटल तकनीक का इस्तेमाल शामिल है। इसके अलावा, अधिकारियों की ट्रेनिंग में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के इस्तेमाल पर भी चर्चा होगी। कोशिश होगी कि सरकारी कर्मचारियों को ऐसी ट्रेनिंग मिले, जिसका फायदा वे अपने रोजमर्रा के काम में उठा सकें। कार्यशाला के दौरान हर राज्य और केंद्रशासित प्रदेश अपनी जरूरतों के हिसाब से सुधार के उपायों की पहचान करेगा। साथ ही, इन बदलावों को जमीन पर लागू करने के लिए एक व्यावहारिक रोडमैप तैयार करने पर भी जोर दिया जाएगा।

UNNATI पोर्टल से 700 से ज्यादा प्रशिक्षण संस्थानों को जोड़ने की पहल

सरकारी प्रशिक्षण व्यवस्था को आधुनिक बनाने के लिए ‘यूनिफाइड न्यू-एज नेशनल ट्रेनिंग इनिशिएटिव्स’ यानी UNNATI पोर्टल की भी अहम भूमिका रहेगी। इस पोर्टल को साधना सप्ताह-2026 के दौरान शुरू किया गया था। इसके जरिए देश के 700 से ज्यादा प्रशिक्षण संस्थानों को एक साझा मंच पर जोड़ा गया है।

UNNATI पोर्टल से 700 से ज्यादा प्रशिक्षण संस्थानों को जोड़ने की पहल

इस डिजिटल प्लेटफॉर्म की मदद से संस्थान एक-दूसरे के साथ प्रशिक्षण से जुड़े संसाधन साझा कर सकेंगे। इससे आपसी सहयोग बढ़ाने, उपलब्ध सुविधाओं का बेहतर इस्तेमाल करने और आंकड़ों के आधार पर संस्थानों के कामकाज में सुधार करने में मदद मिलेगी।

साधना श्रृंखला की क्षेत्रीय बैठकों से बनेगा राष्ट्रीय प्रशिक्षण सुधार का रोडमैप

‘साधना श्रृंखला-2026’ देश के अलग-अलग क्षेत्रों में आयोजित की जा रही चार क्षेत्रीय कार्यशालाओं की श्रृंखला है। इसकी शुरुआत 29 और 30 सितंबर को विजयवाड़ा में हुई थी। इसके बाद पूर्वोत्तर क्षेत्र की कार्यशाला 9 अक्टूबर को गुवाहाटी में आयोजित की गई। अब लखनऊ में होने वाली बैठक के निष्कर्षों को दूसरी क्षेत्रीय कार्यशालाओं से मिले सुझावों के साथ जोड़ा जाएगा। इन सभी अनुभवों के आधार पर प्रशिक्षण संस्थान परिवर्तन ढांचा तैयार किया जाएगा। इसका उद्देश्य सरकारी प्रशिक्षण संस्थानों को आधुनिक, तकनीक से लैस और अधिकारियों की जरूरतों के मुताबिक अधिक प्रभावी बनाना है। इस पहल के जरिए सरकारी कर्मचारियों की कार्यक्षमता बढ़ाने और आम लोगों को बेहतर सरकारी सेवाएं देने की दिशा में काम किया जाएगा।