UP News: यूपी में बिजली गिरने से 7 मौतें, कई घायल, जानें पूरा मामला

उत्तर प्रदेश में बिजली गिरने की घटना में 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई घायल हुए। मूसलाधार बारिश और तूफान के कारण बचाव कार्य जारी है। प्रशासन ने स्थानीय लोगों को सतर्क रहने की चेतावनी दी है। घटना ने इलाके में खौफ और चिंता बढ़ा दी।

यूपी में बिजली गिरने से 7 मौतें

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

अप्रैल 5, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

UP News: पिछले कुछ दिनों से उत्तर प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट ली है। चिलचिलाती धूप के बीच आई आंधी-बारिश और ओलावृष्टि ने भारी नुकसान पहुंचाया है। बीते 48 घंटों में अलग-अलग जिलों में हुई घटनाओं में 7 लोगों की मौत हो चुकी है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 8 अप्रैल तक मौसम और बिगड़ सकता है और 40 से अधिक जिलों में तेज बारिश और ओलों की संभावना बनी हुई है।

UP News: मेरठ के दौराला में जहरीली शराब का तांडव! तीन दोस्तों की मौत से मचा कोहराम

बिजली गिरने और खंभे टूटने से तबाही

मथुरा में तेज आंधी के कारण हालात बेहद खराब हो गए। यहां करीब 600 बिजली के खंभे टूट गए, जिनमें से 450 खंभे अकेले छाता, नंदगांव और कोसीकलां क्षेत्र में क्षतिग्रस्त हुए। 20 से अधिक ट्रांसफार्मर फुंक गए, जिससे 200 से अधिक गांव अंधेरे में डूब गए। बिजली का तार गिरने से एक मिस्त्री की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल भी हुए।

किसानों की फसलों पर संकट

इस बेमौसम बरसात ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। गेहूं की कटाई के समय हुई बारिश से उसकी गुणवत्ता खराब होने का खतरा बढ़ गया है। इसके अलावा आम, तरबूज, खरबूजा और हरी सब्जियों को भी 10 से 30 प्रतिशत तक नुकसान पहुंचा है। मथुरा और बुंदेलखंड के कुछ इलाकों में पैदावार 50 फीसदी तक घटने की आशंका जताई जा रही है। प्रयागराज में करीब 2.27 लाख हेक्टेयर में बोए गए गेहूं पर लगातार हो रही बूंदाबांदी नुकसानदेह साबित हो रही है।

UP News: नकली नोटों पर भिड़े अखिलेश और पंकज चौधरी! सपा मुखिया ने खोल दी बीजेपी की अंदरूनी रार?

मौसम विभाग का अलर्ट

मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक कई जिलों में अलर्ट जारी किया है। इनमें बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, फतेहपुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर, उन्नाव, रायबरेली, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर शामिल हैं। इन जिलों में 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है।

2