UP Jobs 2026: ऐसे उम्मीदवार जो काफी समय से सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं ये उनके लिए अच्छी खबर हो सकती है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने तकनीकी सहायक ग्रुप C पदों पर बंपर भर्ती का ऐलान किया है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 2759 पदों पर भर्ती निकाली गई है। यह अवसर खास तौर पर उन युवाओं के लिए है जिन्होंने PET 2025 परीक्षा पास की है।
यूपी में सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, 80 हजार रुपये से अधिक सैलरी
PET स्कोर जरूरी, निगेटिव स्कोर वाले बाहर
आयोग ने स्पष्ट किया है कि जिन उम्मीदवारों का PET स्कोर शून्य या निगेटिव है, उन्हें इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल नहीं किया जाएगा। इसलिए आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को अपना PET स्कोर अवश्य जांच लेना चाहिए। केवल योग्य और स्कोर रखने वाले उम्मीदवार ही इस प्रक्रिया में भाग ले सकेंगे।
आवेदन प्रक्रिया और तारीखें

आपको बता दें कि, आवेदन प्रक्रिया पूरी तरीके से ऑनलाइन माध्यम से होगी। ऐसे में उम्मीदवार 2 मई 2026 से UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवार को रजिस्ट्रेशन करना होगा, उसके बाद फॉर्म भरना जरूरी दस्तावेज अपलोड करना और आवेदन शुल्क जमा करना होगा।
Rajasthan Board 10th Result: इंतजार खत्म! राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक
पदों का बंटवारा
भर्ती में विभिन्न वर्गों के लिए पदों का वितरण इस प्रकार है:
- सामान्य वर्ग: 1692 पद
- अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC): 573 पद
- अनुसूचित जाति (SC): 213 पद
- अनुसूचित जनजाति (ST): 6 पद
- आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS): 275 पद
इस प्रकार, सभी वर्गों के उम्मीदवारों के लिए नौकरी का अवसर समान रूप से उपलब्ध कराया गया है।
वेतनमान और भत्ते
इस भर्ती की सबसे बड़ी विशेषता इसके आकर्षक वेतनमान में है। चयनित उम्मीदवारों को प्रति माह 25,500 रुपये से 81,100 रुपये तक का वेतन मिलेगा। इसके अलावा अन्य सरकारी भत्ते और सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी, जो इस नौकरी को और अधिक आकर्षक बनाती हैं।
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन PET स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग के बाद मेन परीक्षा के जरिए किया जाएगा। प्रारंभ में PET के नंबर के आधार पर उम्मीदवारों को चुना जाएगा और इसके बाद उन्हें मुख्य परीक्षा में बैठने का अवसर मिलेगा। अंतिम चयन मुख्य परीक्षा के प्रदर्शन पर ही निर्भर करेगा।
उम्मीदवारों के लिए सलाह
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन प्रक्रिया शुरू होने से पहले वे सभी जरूरी दस्तावेज तैयार रखें और PET स्कोर की पुष्टि अवश्य कर लें। आवेदन करने के बाद फॉर्म को समय पर सबमिट करना और कन्फर्मेशन पेज सुरक्षित रखना जरूरी है।
BSEB 12th Result OUT: बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट आउट, एक क्लिक में चेक करें परिणाम









