UP Voter List 2026 : यूपी की फाइनल वोटर लिस्ट जारी, नाम गायब होने पर सिर्फ ये फॉर्म बचाएगा

यूपी फाइनल वोटर लिस्ट 2026 आउट: क्या आप भी उन लाखों लोगों में शामिल हैं जिनका नाम अचानक मतदाता सूची से हटा दिया गया है? उत्तर प्रदेश निर्वाचन आयोग की नई SIR लिस्ट में हुए बड़े बदलावों ने सबको चौंका दिया है। अगर लिस्ट में आपका नाम नहीं मिला, तो यह खबर आपके लिए जीवनदान साबित होगी।

UP Voter List 2026

Wrriten By :

Chandan Das

Published On :

अप्रैल 10, 2026

UP Voter List 2026 : उत्तर प्रदेश में चुनावी तैयारियों के बीच मतदाता सूची का शुद्धिकरण अभियान संपन्न हो गया है। प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिनवा ने ‘विशेष गहन पुनरीक्षण’ (SIR) प्रक्रिया के बाद अंतिम मतदाता सूची आधिकारिक रूप से जारी कर दी है। इस सूची के आने के बाद राज्य के राजनीतिक समीकरणों और मतदाता संख्या में बड़ा बदलाव देखने को मिला है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जारी किए अंतिम आंकड़े

मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिनवा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बताया कि मतदाता सूची को पारदर्शी और त्रुटिहीन बनाने के लिए 27 अक्टूबर 2025 को SIR की घोषणा की गई थी। इसके बाद 4 नवंबर से जमीनी स्तर पर सत्यापन की प्रक्रिया शुरू हुई। 26 दिसंबर तक गणना का चरण पूरा कर लिया गया था। इसके बाद 6 जनवरी से दो महीने का समय दावों और आपत्तियों के निस्तारण के लिए दिया गया, जिसके दौरान लगभग 3 करोड़ 26 लाख मतदाताओं को नोटिस जारी कर उनकी स्थिति स्पष्ट की गई।

सत्यापन के दौरान कटे 2.89 करोड़ मतदाताओं के नाम

इस पुनरीक्षण अभियान की सबसे बड़ी विशेषता घर-घर जाकर किया गया भौतिक सत्यापन रहा। आंकड़ों के अनुसार, जब 27 अक्टूबर 2025 को यह प्रक्रिया शुरू हुई थी, तब उत्तर प्रदेश में पंजीकृत मतदाताओं की कुल संख्या 15.44 करोड़ थी। सत्यापन के दौरान मतदाताओं को फॉर्म वितरित किए गए, जिनमें से 12.55 करोड़ (लगभग 81%) फॉर्म वापस प्राप्त हुए। हालांकि, 18.7% फॉर्म वापस नहीं आने के कारण और अन्य विसंगतियों के चलते ड्राफ्ट लिस्ट से 2.89 करोड़ नाम हटा दिए गए। 2024 के आंकड़ों से तुलना करें तो इस बार सूची से कुल 2.06 करोड़ मतदाताओं के नाम कम हुए हैं।

यूपी में अब कितने मतदाता? स्त्री-पुरुष अनुपात का विवरण

निर्वाचन आयोग द्वारा जारी फाइनल रिपोर्ट के अनुसार, उत्तर प्रदेश में अब कुल 13,39,84,792 पंजीकृत मतदाता हैं। लिंग आधारित वर्गीकरण की बात करें तो प्रदेश में:

  • पुरुष मतदाता: 7,30,71,061

  • महिला मतदाता: 6,09,09,525

6 जनवरी को जारी अंतरिम सूची में यह संख्या 12.55 करोड़ थी, जिसमें शुद्धिकरण के बाद अब वृद्धि दर्ज की गई है। आयोग का लक्ष्य यह सुनिश्चित करना था कि केवल वास्तविक और स्थानीय निवासी ही सूची का हिस्सा रहें।

SIR वोटर लिस्ट में अपना नाम ऑनलाइन कैसे चेक करें?

यदि आप उत्तर प्रदेश के निवासी हैं और अपना नाम मतदाता सूची में देखना चाहते हैं, तो इन चरणों का पालन करें:

  1. चुनाव आयोग के Voter Service Portal या Electoral Search वेबसाइट पर जाएं।

  2. होम पेज पर उपलब्ध “Special Intensive Revision (SIR)-2026” सेक्शन को चुनें।

  3. वहां “Search your name by EPIC number” विकल्प पर क्लिक करें।

  4. अपना मतदाता पहचान पत्र (EPIC) नंबर दर्ज करें और कैप्चा कोड भरें।

  5. सर्च पर क्लिक करते ही आपके जिला, विधानसभा और पोलिंग स्टेशन की जानकारी सामने आ जाएगी। यदि “No result found” आता है, तो इसका अर्थ है कि आपका नाम सूची में नहीं है।

नाम कट गया है तो क्या करें? फॉर्म 6 भरने की प्रक्रिया

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि यदि किसी पात्र नागरिक का नाम इस सूची में शामिल होने से रह गया है या कट गया है, तो उन्हें घबराने की आवश्यकता नहीं है। ऐसे नागरिक फॉर्म-6 भरकर अपना नाम दोबारा जुड़वा सकते हैं। यह प्रक्रिया ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से उपलब्ध है। इसके लिए मतदाता voters.eci.gov.in या ceouttarpradesh.nic.in पोर्टल का उपयोग कर सकते हैं। मोबाइल नंबर के जरिए पंजीकरण करके आप आसानी से अपना दावा पेश कर सकते हैं।

Read more :  रिंग रेस्क्यू नाकाम, भागीरथ की मदद से रिंग फंसी; सुरंग की खुदाई जारी, बोरवेल पर नजरें