
UP Elections 2027: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनावों की राजनीतिक बिसात अब पूरी तरह बिछ चुकी है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कांशीराम जयंती के मौके पर इसे ‘PDA दिवस’ (पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक) के रूप में मनाने की घोषणा की, जिससे मायावती के पारंपरिक वोट बैंक पर सीधा निशाना साधा गया है। वहीं, लखनऊ का ‘राष्ट्र प्रेरणा स्थल’ भाजपा के वैचारिक संदेश को मजबूती दे रहा है और पार्टी के एजेंडा को प्रभावी तरीके से जन-जन तक पहुंचा रहा है।











