Weather Update : यूपी-दिल्ली सहित 13 राज्यों में भारी बारिश, तेज आंधी और IMD का बड़ा अलर्ट

यूपी, दिल्ली समेत 13 राज्यों में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। IMD ने भारी बारिश, तेज आंधी और बिजली गिरने को लेकर बड़ा अलर्ट जारी किया है। आखिर किन जिलों में सबसे ज्यादा खतरा है, कितने दिन तक रहेगा असर और क्या आपके शहर का नाम भी सूची में शामिल है? पूरी जानकारी पढ़ें।

Weather Update

Wrriten By :

Chandan Das

Published On :

जुलाई 5, 2026

Weather Update : देशभर में मानसून ने अब अपनी रफ्तार पकड़ ली है, जिससे भीषण गर्मी से जूझ रहे राज्यों को बड़ी राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना मजबूत कम दबाव का क्षेत्र अगले तीन दिनों में उत्तर ओडिशा और छत्तीसगढ़ की ओर आगे बढ़ेगा। इसके प्रभाव से अगले चार से पांच दिनों तक मध्य, पश्चिम और उत्तर भारत के कई राज्यों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश होने की प्रबल संभावना है। मौसम विभाग ने अगले 8 घंटों के भीतर उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, उत्तराखंड, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, झारखंड और पश्चिम बंगाल समेत 13 राज्यों में हल्की से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और वज्रपात की भी आशंका है।

दिल्ली-एनसीआर में बारिश और आंधी का दौर

राजधानी दिल्ली में आज (5 जुलाई) से मानसून की सक्रियता देखने को मिलेगी। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, दिल्ली के आसमान में बादलों का डेरा रहेगा और सुबह से ही हल्की बारिश और आंधी का सिलसिला शुरू हो सकता है। बारिश के चलते दिल्ली का तापमान गिरने की उम्मीद है। आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 37°C और न्यूनतम तापमान 30°C रहने का अनुमान है।

उत्तर प्रदेश में 10 जुलाई तक बारिश की चेतावनी

उत्तर प्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय है। मौसम विभाग के अनुसार, 5 से 10 जुलाई के बीच राज्य के अधिकांश हिस्सों में व्यापक बारिश होने की संभावना है। 5-6 जुलाई को पूर्वी उत्तर प्रदेश और 5-7 जुलाई तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश होगी। 8 से 10 जुलाई के दौरान राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट है, साथ ही कहीं-कहीं मेघगर्जन और वज्रपात की चेतावनी भी दी गई है। आज लखनऊ का अधिकतम तापमान 36°C रहने का अनुमान है।

बिहार, झारखंड और उत्तराखंड का मौसम

बिहार में मानसून के सक्रिय रहने से 5 से 10 जुलाई के बीच रुक-रुककर बारिश जारी रहेगी, जिसमें 6, 7 और 10 जुलाई को भारी बारिश की संभावना है। झारखंड में भी 5 से 8 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, उत्तराखंड में मानसून की सक्रियता के चलते 5 जुलाई को कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन और नदियों के बढ़ते जलस्तर को लेकर प्रशासन ने लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है।

हिमाचल और राजस्थान में अलर्ट

हिमाचल प्रदेश में अगले कई दिनों तक व्यापक वर्षा का दौर जारी रहेगा, जिसमें 6 और 7 जुलाई को बहुत भारी बारिश का अलर्ट है। राजस्थान में भी मानसून की गतिविधियाँ तेज हो गई हैं। 5 से 10 जुलाई तक पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहेगा। पूर्वी राजस्थान में 5 से 7 जुलाई और 9 जुलाई को बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।

प्रमुख शहरों का तापमान (5 जुलाई)

शहरअधिकतम तापमानन्यूनतम तापमान
दिल्ली37°C30°C
मुंबई27°C27°C
चेन्नई36°C29°C
कोलकाता31°C28°C
लखनऊ36°C31°C
पटना36°C29°C
रांची27°C24°C
भोपाल31°C26°C
जयपुर37°C29°C
शिमला27°C21°C

 

Read More  :  Aaj Ka Rashifal: आज का दिन इन राशियों के लिए लाएगा खुशखबरी, धन लाभ के संकेत