Israel Attack On Iran: इजराइल का ईरान पर हमले के बाद बम धमाके की गूंज,भारतीय दूतावास ने जारी की गाइडलाइंस

इज़राइल और ईरान के बीच तनाव युद्ध में बदल गया है। इज़राइली सेना ने शनिवार सुबह ईरान पर बड़ा हवाई हमला किया, जिससे तेहरान धमाकों से दहल उठा। इस संकट के बीच भारतीय दूतावास ने जॉर्डन और इज़राइल में रह रहे भारतीयों और पर्यटकों के लिए आपातकालीन गाइडलाइंस जारी की हैं और सावधानी बरतने की सलाह दी है।

Wrriten By :

Aanchal Singh

Published On :

फ़रवरी 28, 2026

Israel Attack On Iran: पिछले कुछ दिनों के तनाव के बाद, इज़राइल ने आखिरकार शनिवार सुबह ईरान पर हमला कर दिया।तेहरान में कई जगहों पर बम के धमाके सुने गए। बम धमाकों के बाद धुएं का गुबार दिखाई दिया।सुरक्षा उपाय के तौर पर इजराइल के रक्षा मंत्री ने इजराइल में आपातकाल की घोषणा कर दी।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार,इस हमले कोइजराइल और अमेरिका का संयुक्त अभियान बताया जा रहा है इजरायली रक्षा बल ने इस हमले को “पूर्वव्यापी हमला” करार दिया है।

Rule Changes: 1 मार्च से बदलेंगे कई अहम नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर…

इजराइल का ईरान पर हवाई हमला

इजराइल-ईरान के बीच युद्ध की शुरुआत के बाद इजराइल जाने वाली सभी उड़ानों का मार्ग बदल दिया गया है और इजराइल के बेन गुरियन हवाई अड्डे को दो दिनों के लिए बंद कर दिया गया है।भारत ने ईरान में रहने वाले भारतीयों के लिए दिशा निर्देश भी जारी किए हैं…इस बारे में अधिक जानकारी हमारे संवाददाता से प्राप्त करें।

इजरायली सेना ने की हमले की पुष्टि

यरुशलम और तेल अवीव में सायरन सुनाई दे रहे हैं इजराइल ने ईरान के खिलाफ बचाव के लिए हमला किया है।इजराइल की सेना ने कहा कि,उसने देश भर के इलाकों में एयर रेड सायरन बजा दिए हैं ताकि जनता को जवाबी कार्रवाई में “इजराइल की ओर मिसाइल दागे जाने की आशंकाओं के लिए तैयार किया जा सके।

भारतीय दूतावास ने जारी किए इमरजेंसी नंबर

इजराइल की ओर से ईरान पर हुए हमले के बाद जॉर्डन के हशमाइट किंगडम में भारतीय दूतावास ने ट्वीट किया…इलाके के मौजूदा हालात को देखते हुए जॉर्डन में सभी भारतीय नागरिकों और पर्यटकों को सलाह दी जाती है कि,वे बहुत सावधानी बरतें,सुरक्षित रहें और स्थानीय अधिकारियों की सलाह का ध्यान से पालन करें।जॉर्डन में सभी भारतीय पर्यटकों को यह भी सलाह दी जाती है कि,कमर्शियल फ्लाइट्स का ऑपरेशन रुक जाए उससे पहले वे तुरंत देश छोड़ दें।किसी भी इमरजेंसी में कोई भी दूतावास से 00962-770 422 276 पर संपर्क कर सकता है।

गाइडलाइंस का पालन करने का निर्देश जारी

इलाके में मौजूदा सुरक्षा हालात को देखते हुए इजराइल में सभी भारतीय नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे बहुत सावधानी बरतें और हर समय चौकन्ने रहें।भारतीय नागरिकों को सलाह दी जाती है कि,वे इजराइली अधिकारियों और होम फ्रंट कमांड द्वारा जारी सुरक्षा गाइडलाइंस और निर्देशों का सख्ती से पालन करें।

बंगाल में वोटर लिस्ट पर संकट, मुस्लिम बहुल जिलों में नाम कटने का खतरा