UP Cabinet Meeting: PM मोदी की अपील का असर, सीएम योगी ने मंत्रियों को दिए बड़े निर्देश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कैबिनेट बैठक में ईंधन संरक्षण को एक राष्ट्रीय दायित्व बताते हुए मंत्रियों को जनता के लिए आदर्श (Model) पेश करने का निर्देश दिया है।

UP Cabinet Meeting

Wrriten By :

Nivedita Kasaudhan

Published On :

मई 13, 2026

UP Cabinet Meeting: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंत्रियों को नसीहत दी है कि वे जनता के लिए एक आदर्श प्रस्तुत करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि ईंधन और ऊर्जा का संरक्षण केवल व्यक्तिगत बचत नहीं, बल्कि एक राष्ट्रीय दायित्व है। इस दिशा में कदम उठाते हुए उन्होंने अगले छह महीने के लिए विशेष दिशा-निर्देश दिए हैं।

UP में चुनावी रणनीति तेज: योगी कैबिनेट विस्तार के बाद BJP ने साधीं 60 महत्वपूर्ण सीटें

विदेशी यात्राओं पर रोक और ‘पब्लिक ट्रांसपोर्ट’ पर जोर

मुख्यमंत्री ने मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों को अगले छह महीने तक किसी भी प्रकार की विदेश यात्रा से बचने की सलाह दी है। इसके अलावा, सरकारी काफिले (फ्लीट) में वाहनों की संख्या को 50 प्रतिशत तक कम करने का निर्देश दिया गया है।

आदर्श जीवनशैली: सीएम ने मंत्रियों से सप्ताह में कम से कम एक दिन मेट्रो, बस, ई-रिक्शा या कारपूलिंग जैसे सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करने को कहा है ताकि समाज में एक सकारात्मक संदेश जाए।

कार्यसंस्कृति में बदलाव

प्रशासनिक कार्यों में तेजी लाने और खर्चों में कटौती के लिए ‘डिजिटल कार्यसंस्कृति’ को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया है। विधानसभा, विधान परिषद की स्टैंडिंग कमेटियों और प्रशिक्षण कार्यक्रमों को यथासंभव वर्चुअल या हाइब्रिड मोड में आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं। 50 से अधिक कर्मचारियों वाले संस्थानों में सप्ताह में दो दिन घर से काम (Work From Home) की व्यवस्था अपनाने की बात कही गई है।

ऊर्जा दक्षता

मुख्यमंत्री ने सचिवालय और अन्य सरकारी कार्यालयों में बिजली की बचत के लिए व्यावहारिक कदम उठाने को कहा है। कार्यालयों में एयरकंडीशनर का तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रखने और प्राकृतिक रोशनी का अधिकतम उपयोग करने का निर्देश दिया गया है। रिहायशी कॉलोनियों, स्कूलों और कॉलेजों में सौर ऊर्जा के उपयोग के प्रति जनजागरूकता फैलाने और इसे व्यापक स्तर पर अपनाने पर बल दिया गया है।

‘वोकल फॉर लोकल’ और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा

स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के लिए मुख्यमंत्री ने ‘वोकल फॉर लोकल’ के मंत्र को व्यवहार में उतारने का आह्वान किया। मंत्रीगण उपहार स्वरूप केवल उत्तर प्रदेश में निर्मित वस्तुओं (जैसे ‘एक जिला-एक उत्पाद’ योजना के उत्पाद) का ही उपयोग करें। विवाह और सामाजिक आयोजनों के लिए विदेशी या बाहरी स्थलों के बजाय घरेलू स्थानों को प्राथमिकता देने की सलाह दी गई है, जिससे स्थानीय रोजगार बढ़े।

नीतिगत बदलाव

ईंधन की निर्भरता कम करने के लिए सीएम ने एलपीजी सिलेंडर के स्थान पर पीएनजी (PNG) कनेक्शन को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने कॉमर्शियल उपयोगकर्ताओं को भी पीएनजी से जोड़ने के लिए तत्काल नीतिगत बदलाव करने को कहा है। साथ ही, इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) को बढ़ावा देने के लिए एक नई और प्रभावी नीति तैयार करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

अन्य महत्वपूर्ण निर्देश

आयात में कमी: तिलहन उत्पादन और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देकर आयातित खाद्य तेलों पर निर्भरता कम करना।

जल संरक्षण: वर्षा जल संचयन (Rain Water Harvesting) को एक जन आंदोलन का रूप देना।

मितव्ययिता: सोने के अनावश्यक आयात को हतोत्साहित करना और रासायनिक उर्वरकों के संतुलित उपयोग को बढ़ावा देना।

Sanjay Nirupam News: पीएम मोदी की बचत रणनीति का संजय निरुपम ने किया समर्थन, विपक्ष के आरोपों को बताया ‘विक्षिप्तता’