UP Cabinet Expansion: उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार की आधिकारिक पुष्टि हो गई है। यह विस्तार रविवार, 10 मई को दोपहर 3:30 बजे होने जा रहा है। इस बड़े राजनीतिक बदलाव को लेकर राजधानी लखनऊ में हलचल तेज हो गई है। सूत्रों के अनुसार, इस कैबिनेट विस्तार में कुछ मौजूदा मंत्रियों की छुट्टी भी हो सकती है, जबकि कई नए चेहरों को मंत्री पद की जिम्मेदारी दी जाएगी। इस बदलाव के संकेत पहले से ही राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बने हुए थे।
UPSC NDA 1 Result 2026 Declared: एनडीए लिखित परीक्षा के नतीजे जारी, यहाँ से डाउनलोड करें मेरिट लिस्ट की PDF
6 नए मंत्री ले सकते हैं शपथ
जानकारी के अनुसार योगी कैबिनेट में लगभग 6 नए मंत्रियों को शामिल किया जा सकता है। संभावित नामों में भूपेंद्र चौधरी, मनोज पांडेय, कृष्णा पासवान, सुरेंद्र दिलेर, हंसराज विश्वकर्मा और आशा मौर्य का नाम सामने आ रहा है। इन नेताओं को मंत्री बनाए जाने की संभावना को लगभग तय माना जा रहा है। हालांकि अंतिम सूची का औपचारिक ऐलान शपथ ग्रहण समारोह से पहले किया जाएगा।
कुछ मौजूदा मंत्रियों की छुट्टी संभव
कैबिनेट विस्तार के दौरान कुछ मौजूदा मंत्रियों की छुट्टी भी हो सकती है। इस कारण कई वर्तमान मंत्री और संभावित उम्मीदवार लखनऊ में सक्रिय नजर आ रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि संगठन और सरकार के वरिष्ठ नेताओं के बीच इस मुद्दे पर लगातार चर्चा चल रही है। मंत्रिमंडल के आकार और नए चेहरों के चयन को लेकर अंतिम निर्णय अंतिम चरण में है।
दिल्ली और लखनऊ में हुई अहम बैठकें
शनिवार देर रात दिल्ली और लखनऊ के शीर्ष नेताओं के बीच महत्वपूर्ण बातचीत होने की संभावना जताई गई है। इसी दौरान मंत्रिमंडल विस्तार की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया जाएगा। बताया जा रहा है कि सभी मौजूदा मंत्रियों को दोपहर 3 बजे तक लोक भवन पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। इससे साफ है कि शपथ ग्रहण से पहले राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं।
सीएम योगी और राज्यपाल की मुलाकात से बढ़ी चर्चा
कैबिनेट विस्तार से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार शाम राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर अटकलें और तेज हो गई हैं।राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह मुलाकात नए मंत्रियों की सूची को अंतिम रूप देने से जुड़ी हो सकती है। कैबिनेट का आकार बढ़कर 60 तक पहुंच सकता है
वर्तमान में योगी सरकार में कुल 54 मंत्री हैं, जबकि 6 पद अभी खाली हैं। संभावना है कि विस्तार के बाद मंत्रिमंडल का आकार बढ़कर 60 तक पहुंच सकता है। हालांकि इस विस्तार के साथ ही कुछ पुराने मंत्रियों की छुट्टी भी तय मानी जा रही है, जिससे सरकार में बड़ा फेरबदल देखने को मिल सकता है।










