
UP: उत्तर प्रदेश के अमरोहा में शादी का जश्न देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गया। बिरयानी के लेग पीस और मामूली छुआरे को लेकर बारातियों और दूल्हे के दोस्तों में विवाद इतना बढ़ा कि पंडाल तहस-नहस कर दिया गया और लोगों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा गया। मुफ्त खाने के लालच और छोटी-सी हनक ने खुशियों को खौफनाक मंजर में बदल दिया।











