UP Board Result 2026: यूपी बोर्ड का रिजल्ट कब? जानें चेक करने की पूरी प्रक्रिया

यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 का बेसब्री से इंतजार कर रहे छात्र और अभिभावक जान लें कि 10वीं और 12वीं का रिजल्ट कब और कैसे चेक किया जा सकता है। रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगा। ऑनलाइन चेक करने की पूरी प्रक्रिया इस रिपोर्ट में दी गई है।

यूपी बोर्ड का रिजल्ट कब?

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

अप्रैल 1, 2026

UP Board Result 2026: एक ओर जहां बिहार और राजस्थान बोर्ड अपने 10वीं और 12वीं परीक्षा का रिजल्ट जारी कर चुके हैं, तो वहीं दूसरी तरफ अब सवाल ये है कि यूपी बोर्ड आखिर नतीजे कब घोषित करेगा। बता दें कि, रिजल्ट जारी के होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in के माध्यम से परिणाम देख सकेंगे।

शिक्षक भर्ती से चपरासी परीक्षा तक मचा बवाल, आयोगों ने स्थगित किए एग्जाम, बिहार में नौकरियों के लिए बढ़ता इंतज़ार

मूल्यांकन प्रक्रिया और देरी की वजह

बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। पहले की योजना के अनुसार, कॉपियों के मूल्यांकन की अंतिम तिथि 1 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई थी। हालांकि, मूल्यांकन अवधि के दौरान कई सार्वजनिक छुट्टियां पड़ने के कारण इस काम को थोड़ा आगे बढ़ा दिया गया है।

  • संशोधित तिथि: अब कॉपियों की जांच 4 अप्रैल 2026 तक पूरी की जाएगी।
  • अंकों का संकलन: बोर्ड ने सभी परीक्षकों को निर्देश दिए हैं कि वे 5 अप्रैल तक अंकों की सूची संबंधित क्षेत्रीय कार्यालयों में अनिवार्य रूप से जमा कर दें।

April 2026 School Holidays List: अप्रैल महीने में कितने दिन स्कूल बंद? यहां देखें पूरी लिस्ट

परीक्षा का आयोजन

इस बार यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 18 फरवरी से 12 मार्च 2026 तक चलीं। पूरे प्रदेश में लगभग 8000 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। कुल 53,37,778 छात्रों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था।

  • 10वीं के छात्र: 27,61,696
  • 12वीं के छात्र: 25,76,082

इतने बड़े स्तर पर परीक्षा और मूल्यांकन करना अपने आप में एक बड़ी प्रक्रिया है, इसलिए इसमें समय लगना स्वाभाविक है।

हरियाणा सैनिक स्कूल में टीचिंग और नॉन-टीचिंग पदों पर वैकेंसी, जल्द करें अप्लाई

पिछले तीन सालों का ट्रेंड

पिछले तीन सालों का ट्रेंड
पिछले तीन सालों का ट्रेंड

रिजल्ट कब आएगा, इसका अंदाजा पिछले वर्षों की तारीखों से लगाया जा सकता है।

  • 2025: परीक्षा 24 फरवरी से 12 मार्च तक हुई थी। रिजल्ट 25 अप्रैल को घोषित हुआ।
  • 2024: परीक्षा 22 फरवरी से 9 मार्च तक चली थी। रिजल्ट 20 अप्रैल को आया।
  • 2023: परीक्षा 16 फरवरी से शुरू हुई थी। 10वीं की परीक्षा 3 मार्च और 12वीं की 4 मार्च को समाप्त हुई थी। नतीजे 25 अप्रैल को घोषित किए गए।

संभावित रिजल्ट डेट

पिछले तीन सालों के पैटर्न को देखते हुए यह साफ है कि यूपी बोर्ड आमतौर पर अप्रैल के तीसरे या चौथे सप्ताह में रिजल्ट घोषित करता है। इस बार भी संभावना है कि नतीजे इसी अवधि में जारी किए जाएं।