UP Board Exam 2026: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं आज यानी बुधवार से आधिकारिक रूप से शुरू हो गई हैं। प्रदेश के सबसे बड़े शिक्षा बोर्ड की इस परीक्षा में इस वर्ष 53 लाख से अधिक परीक्षार्थी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। राज्य सरकार और बोर्ड प्रशासन ने इस ‘महाकुंभ’ को सफल बनाने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया है।
रोड शो के साथ विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण व भूमि-पूजन
अभेद्य सुरक्षा घेरे में यूपी बोर्ड परीक्षा
बताते चले कि, उत्तर प्रदेश सरकार ने इस बार बोर्ड परीक्षाओं की शुचिता बनाए रखने के लिए तकनीक का सहारा लिया है। परीक्षाओं की डिजिटल निगरानी (Live Monitoring) के लिए लखनऊ में एक भव्य कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जहाँ से प्रदेश के हर कोने की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। प्रशासन का दावा है कि परीक्षा केंद्रों पर किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की गुंजाइश नहीं छोड़ी गई है। बोर्ड के अधिकारियों के अनुसार, जमीन से लेकर आसमान (ड्रोन तकनीक की मदद से) तक सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं ताकि छात्रों को एक भयमुक्त और पारदर्शी वातावरण मिल सके।
प्रश्नपत्र सुरक्षा हेतु ‘डबल लॉक’ प्रणाली
आपको बता दे कि, बोर्ड ने पेपर लीक की रोकथाम (Paper Leak Prevention) के लिए इस बार बहुस्तरीय सुरक्षा चक्र तैयार किया है। सभी प्रश्नपत्रों को सीसीटीवी कैमरों की 24×7 निगरानी में रखे गए ‘स्ट्रांग रूम’ में सुरक्षित किया गया है। इन कमरों में प्रवेश के लिए कड़े प्रोटोकॉल का पालन किया जा रहा है। विशेष बात यह है कि प्रश्नपत्रों के अतिरिक्त सेट को ‘डबल लॉक’ अलमारियों में रखा गया है। उत्तर पुस्तिकाओं में हेरफेर रोकने के लिए पहली बार चार रंगों के क्रमांक (Color Coding) का उपयोग किया गया है। इस नवाचार का मुख्य उद्देश्य कॉपियों की अदला-बदली की किसी भी संभावना को जड़ से खत्म करना और नकल माफियाओं के मंसूबों पर पानी फेरना है।
परीक्षा केंद्रों का वितरण
इस वर्ष प्रदेश भर में कुल 8,033 परीक्षा केंद्र (Exam Centers) बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर बैठने वाले कुल परीक्षार्थियों की संख्या 53,37,778 है। आंकड़ों पर नजर डालें तो माध्यमिक शिक्षा की इस परीक्षा में लड़कों और लड़कियों की भागीदारी लगभग बराबर दिख रही है।
- हाईस्कूल (10वीं): कुल 27,61,696 छात्र अपनी पहली बोर्ड परीक्षा देंगे।
- इंटरमीडिएट (12वीं): कुल 25,76,082 छात्र उच्च शिक्षा की दहलीज पर कदम रखने के लिए परीक्षा में शामिल होंगे।
प्रशासन ने संवेदनशील और अति-संवेदनशील केंद्रों की पहचान कर वहां अतिरिक्त पुलिस बल और स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की तैनाती की है।
परीक्षा का समय सारणी और दो पालियों का आयोजन
छात्रों की सुविधा और सुचारू संचालन के लिए परीक्षाओं को दो पालियों (Shift Timing) में विभाजित किया गया है। पहली पाली की शुरुआत सुबह 8:30 बजे से हो गई है, जो 11:45 बजे तक चलेगी। यह पाली मुख्य रूप से हाईस्कूल के छात्रों के लिए आरक्षित है। वहीं, दूसरी पाली दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित की जाएगी, जिसमें इंटरमीडिएट के परीक्षार्थी शामिल होंगे। छात्रों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा शुरू होने से कम से कम 30 मिनट पहले केंद्र पर पहुंचें ताकि तलाशी और पहचान पत्र सत्यापन की प्रक्रिया समय पर पूरी हो सके।
घूमना हुआ आसान! भारतीय पासपोर्ट पर 56 देशों में वीजा फ्री एंट्री, जानें पूरी लिस्ट









