UP Board Admit Card: रोल नंबर जारी, अब एडमिट कार्ड का इंतजार, इस डेट को होगा घोषित

UP Board ने 2026 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के लगभग 52 लाख छात्रों के रोल नंबर जारी कर दिए हैं।

अब एडमिट कार्ड का इंतजार, इस डेट को होगा घोषित

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

जनवरी 18, 2026

UP Board Admit Card:ऐसे उम्मीदवार जो काफी समय बोर्ड परीक्षा देने जा रहे हैं ये उनके लिए जरूरी खबर हो सकती है। यूपी माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने परीक्षा 2026 से जुड़ी अहम जानकारी साझा की है। बोर्ड ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में शामिल होने वाले लगभग 52 लाख से ज्यादा छात्रों के रोल नंबर जारी कर दिए हैं।

NHAI Recruitment 2026: डिप्टी मैनेजर पद पर भर्ती, बिना लिखित परीक्षा मिलेगा सुनहरा अवसर

आंतरिक मूल्यांकन के लिए पोर्टल खुला

रोल नंबर जारी होने के साथ ही बोर्ड ने आंतरिक मूल्यांकन (Internal Assessment) के अंक अपलोड करने के लिए पोर्टल भी सक्रिय कर दिया है। स्कूल प्रिंसिपल इन रोल नंबरों के आधार पर छात्रों के अंक ऑनलाइन अपलोड करेंगे। छात्रों को इस प्रक्रिया में कोई अतिरिक्त कार्य करने की आवश्यकता नहीं है।

यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 की संभावित तारीखें

मिली जानकारी के अनुसार, यूपी बोर्ड की कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 18 फरवरी 2026 से शुरू होकर 12 मार्च 2026 तक आयोजित की जा सकती हैं। हालांकि यह तारीखें फिलहाल संभावित हैं, लेकिन बोर्ड की तैयारियों को देखते हुए इन्हें ही अंतिम माना जा रहा है।

NEET PG 2025: तीसरे राउंड में आवेदन का मौका, यहां देखें लास्ट डेट

एडमिट कार्ड कब होंगे जारी?

नियमों के अनुसार, यूपी बोर्ड हर साल परीक्षा शुरू होने से लगभग 10 से 15 दिन पहले एडमिट कार्ड जारी करता है। इस आधार पर अनुमान लगाया जा रहा है कि फरवरी 2026 के पहले सप्ताह में एडमिट कार्ड उपलब्ध कराए जाएंगे। ये एडमिट कार्ड केवल यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जारी होंगे।

रोल नंबर जारी होने का महत्व

रोल नंबर जारी होने से छात्रों की परीक्षा संबंधी तैयारियां और भी स्पष्ट हो जाती हैं। स्कूल प्रिंसिपल इन्हीं रोल नंबरों के आधार पर आंतरिक मूल्यांकन के अंक अपलोड करेंगे। यह प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी और छात्रों को इसमें कोई हस्तक्षेप नहीं करना होगा।

एडमिट कार्ड कैसे मिलेगा?

  • नियमित छात्र: इन्हें वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की आवश्यकता नहीं होगी। स्कूल के प्रधानाचार्य यूपी बोर्ड पोर्टल से एडमिट कार्ड डाउनलोड करेंगे और उस पर स्कूल की मोहर व हस्ताक्षर लगाकर छात्रों को वितरित करेंगे।
  • प्राइवेट छात्र: इन्हें अपना रोल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर डालकर सीधे यूपी बोर्ड की वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा।

MPPSC में 1832 पदों पर भर्ती का ऐलान, जानें कब होंगे इंटरव्यू

छात्रों और अभिभावकों के लिए राहत

एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख तय होने से छात्रों और अभिभावकों की चिंता काफी हद तक कम हो गई है। अब सभी की नजरें फरवरी के पहले सप्ताह पर टिकी हैं, जब एडमिट कार्ड आधिकारिक रूप से उपलब्ध होंगे।