UP Board Admit Card 2026: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) द्वारा वर्ष 2026 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं की तैयारी अंतिम चरण में है। प्रदेश के लाखों छात्र अपनी मेहनत को परिणाम में बदलने के लिए तैयार हैं। बोर्ड ने परीक्षा की समय-सारणी पहले ही घोषित कर दी है, जिससे छात्रों के बीच अब प्रवेश पत्र को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है।
अग्निवीरों के लिए नई दिशा: सरकार अर्धसैनिक बलों में कर सकती है भर्ती का ऐलान
अगले सप्ताह जारी हो सकते हैं प्रवेश पत्र
बताते चले कि, बोर्ड परीक्षाओं की शुरुआत 18 फरवरी 2026 से होने जा रही है। परीक्षा की तारीखें नजदीक आते ही छात्रों का इंतजार अब यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं एडमिट कार्ड 2026 पर टिक गया है। हालांकि परिषद ने अभी तक कोई आधिकारिक तिथि घोषित नहीं की है, लेकिन पिछले वर्षों के रिकॉर्ड और वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए यह प्रबल संभावना है कि अगले सप्ताह तक एडमिट कार्ड जारी कर दिए जाएंगे। छात्र लगातार सोशल मीडिया और आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट्स तलाश रहे हैं।
केवल स्कूल से ही प्राप्त कर सकेंगे छात्र
आपको बता दे कि, एक महत्वपूर्ण जानकारी जो सभी परीक्षार्थियों के लिए अनिवार्य है, वह यह कि यूपीएमएसपी हॉल टिकट (Hall Ticket) ऑनलाइन डाउनलोड करने की सुविधा छात्रों के लिए उपलब्ध नहीं होती है। छात्र अपना आधिकारिक एडमिट कार्ड केवल अपने संबंधित स्कूल या कॉलेज से ही प्राप्त कर पाएंगे। बोर्ड द्वारा जल्द ही एडमिट कार्ड की प्रतियों को जिला विद्यालय निरीक्षकों के माध्यम से स्कूलों तक पहुंचाया जाएगा। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपने स्कूल के प्रधानाचार्य से संपर्क बनाए रखें।
52 लाख से अधिक परीक्षार्थी देंगे परीक्षा
इस वर्ष उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा में बैठने वाले उम्मीदवारों की संख्या बेहद विशाल है। यूपी बोर्ड रजिस्ट्रेशन 2026 के आंकड़ों के अनुसार, इस साल कुल 52 लाख से अधिक छात्रों ने पंजीकरण कराया है। इसमें हाईस्कूल (10वीं) के लगभग 27 लाख और इंटरमीडिएट (12वीं) के 24 लाख से ज्यादा छात्र शामिल हैं। इतनी बड़ी संख्या में छात्रों के लिए परीक्षा आयोजित करना बोर्ड के लिए एक बड़ी प्रशासनिक चुनौती है, जिसके लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
18 फरवरी से 12 मार्च तक चलेंगी परीक्षाएं
परीक्षा के शेड्यूल की बात करें तो कक्षा 10वीं और 12वीं की समय-सारणी के अनुसार, दोनों ही वर्गों की परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू होंगी। बोर्ड ने इसे दो पालियों (शिफ्ट) में आयोजित करने का निर्णय लिया है। पहली शिफ्ट सुबह और दूसरी दोपहर के समय होगी। परीक्षाओं का यह दौर 12 मार्च तक चलेगा, जिसमें अंतिम पेपर के साथ इस शैक्षणिक सत्र की बोर्ड परीक्षाओं का समापन होगा।
बेटियों के लिए करियर का अवसर! महिला सेना-पुलिस भर्ती रैली इस दिन, डिटेल्स देखें










