UP Blackout: यूपी में आज 75 जिलों में ब्लैकआउट मॉकड्रिल, 10 मिनट तक बजेंगे सायरन

मॉकड्रिल के दौरान सिविल डिफेंस, पुलिस, SDRF और NDRF की टीमें संयुक्त अभ्यास करेंगी। साथ ही फायर ब्रिगेड और स्वास्थ्य विभाग भी राहत व बचाव कार्यों का अभ्यास करेंगे।

UP Blackout

Wrriten By :

Nivedita Kasaudhan

Published On :

जनवरी 23, 2026

UP Blackout: उत्तर प्रदेश में आज यानी 23 जनवरी 2026 को प्रदेशभर के सभी 75 जिलों में एक विशेष ब्लैकआउट मॉकड्रिल आयोजित की जा रही है। यह अभ्यास शाम 6 बजे से 6:10 बजे तक चलेगा। इस दौरान राजधानी लखनऊ समेत पूरे प्रदेश में सायरन बजेंगे और कुछ समय के लिए बिजली की आपूर्ति बंद रहेगी।

इस मॉकड्रिल का उद्देश्य प्रदेश की सुरक्षा तैयारियों और आपात परिस्थितियों से निपटने की क्षमता का परीक्षण करना है। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे घबराएं नहीं और निर्देशों का पालन करें।

UP Diwas 2026: लखनऊ में यूपी दिवस का सांस्कृतिक उत्सव, कला और इतिहास का संगम

मॉकड्रिल क्यों हो रही है?

UP Blackout
75 जिलों में ब्लैकआउट मॉकड्रिल

उत्तर प्रदेश सरकार ने यह अभ्यास हवाई हमले, युद्ध या किसी अन्य आपातकालीन स्थिति से निपटने की तैयारियों के तहत आयोजित किया है। राज्य सरकार के निर्देश पर यह अभ्यास सभी जिलों में एक साथ किया जा रहा है।

इस अभ्यास में विभिन्न विभाग शामिल होंगे, जैसे सिविल डिफेंस, पुलिस विभाग, SDRF और NDRF, फायर ब्रिगेड और स्वास्थ्य विभाग। इन टीमों का उद्देश्य यह देखना है कि आपातकालीन बचाव प्रक्रियाएं कितनी तेज़ी और प्रभावी ढंग से लागू की जा सकती हैं।

मॉकड्रिल के दौरान नागरिकों को क्या करना चाहिए

प्रशासन ने जनता से कहा है कि वे घरों में ही रहें और निम्नलिखित निर्देशों का पालन करें

घरों और दुकानों में सभी लाइटें बंद रखें।

मोबाइल, टॉर्च या फ्लैशलाइट का प्रयोग न करें।

अनावश्यक रूप से बाहर न निकलें और शांत रहें।

किसी भी जगह से रोशनी बाहर न दिखाएं।

धूम्रपान से बचें और अफवाहों पर ध्यान न दें।

घबराने की जरूरत नहीं, यह केवल अभ्यास है।

प्रशासन ने यह स्पष्ट किया है कि यह एक मॉकड्रिल है, वास्तविक आपात स्थिति नहीं।

अभ्यास में क्या-क्या शामिल होगा

मॉकड्रिल के दौरान विभिन्न विभाग निम्नलिखित गतिविधियों का अभ्यास करेंगे—

सिविल डिफेंस और पुलिस: आपातकालीन स्थिति में जनता को सुरक्षित स्थान पर ले जाना।

SDRF और NDRF: आपदा राहत और बचाव कार्यों का प्रदर्शन।

UP Blackout
75 जिलों में ब्लैकआउट मॉकड्रिल

फायर ब्रिगेड और स्वास्थ्य विभाग: आग, घायल और अन्य आपात स्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया।

इस अभ्यास का मुख्य उद्देश्य यह देखना है कि आपातकालीन सेवाएं कितनी तेजी और व्यवस्थित ढंग से मौके पर पहुंच सकती हैं।

लखनऊ और संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता

राजधानी लखनऊ में प्रमुख सरकारी इमारतों, संवेदनशील क्षेत्रों और घनी आबादी वाले इलाकों में विशेष सतर्कता बरती जाएगी। सायरन बजते ही नागरिकों से अपेक्षा है कि वे घर और दुकानों की लाइटें बंद करें, सड़कों पर अनावश्यक रूप से न निकलें और प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करें।

UP Diwas 2026: 24 से 26 जनवरी तक होंगे भव्य आयोजन, अमित शाह रहेंगे मुख्य अतिथि