UP BJP New Team: विधानसभा चुनाव से पहले नई टीम का ऐलान, पदाधिकारियों की सूची जारी

आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच उत्तर प्रदेश भाजपा ने अपने संगठनात्मक ढांचे को नया रूप दिया है। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने प्रदेश पदाधिकारियों की नई सूची जारी की है, जिसमें 19 उपाध्यक्ष, 8 महामंत्री और 19 मंत्री सहित कई क्षेत्रीय अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। जानिए कौन-कौन से नेता पार्टी की नई टीम में शामिल हुए हैं।

UP BJP New Team

Wrriten By :

Aanchal Singh

Published On :

जून 25, 2026

UP BJP New Team: उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने अपने संगठनात्मक ढांचे को और अधिक मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष द्वारा जारी इस विस्तृत सूची में पार्टी के वरिष्ठ और युवा नेताओं को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस फेरबदल को चुनाव से पहले संगठन को सक्रिय करने और जमीनी स्तर पर मजबूती प्रदान करने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है।

प्रदेश उपाध्यक्ष के रूप में इन दिग्गज नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

बताते चले कि, पार्टी की ओर से जारी सूची में 19 नेताओं को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। इसमें सुरेश राणा, सत्यपाल सैनी, ब्रज बहादुर, डॉ. धर्मेंद्र सिंह, मोहित बेनीवाल, देवेश कोरी, प्रियंका रावत, दुर्विजय शाक्य, रमेश सिंह, नीरज सिंह, अर्चना मिश्रा, पूजा पाल, शंकर गिरी, कामेश्वर सिंह, कृतिका अग्रवाल, सुरेश मौर्य, राजेश यादव, कृष्ण बिहारी राय और आलोक गुप्ता शामिल हैं।

प्रदेश महामंत्री के पद पर नियुक्त हुए ये प्रमुख नेता

संगठन के सुचारू संचालन के लिए पार्टी ने 8 महामंत्री नियुक्त किए हैं। इनमें रामप्रताप सिंह चौहान, गीता शाक्य, अभिजात मिश्रा, उपेंद्र रावत, संजय राय, शंकर लोधी, दिलीप पटेल और राजेश चौधरी को प्रदेश महामंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

प्रदेश मंत्री के रूप में इन कार्यकर्ताओं को मिला नया दायित्व

भाजपा ने अपने सांगठनिक विस्तार में 19 नेताओं को मंत्री पद प्रदान किया है। इस सूची में विजय शिवहरे, बसंत त्यागी, शिवभूषण सिंह, सहजानंद राय, अंकुर शर्मा, अनिल यादव, अवधेश श्रीवास्तव, विनय राजभर, प्रमेंद्र जांगड़ा विश्वकर्मा, किरण लोधी निषाद, एकेश बिंद, सचिता सिंह चौहान (लूनिया), रजनी पांडेय, राहुल वाल्मीकि, महामेधा नागर, दीपमाला संतोषी, सुहासिनी जायसवाल, यतेन्द्र शर्मा और आकांक्षा सोनकर का नाम शामिल है।

इन नेताओं को सौंपी गई छह क्षेत्रों की कमान

संगठन को क्षेत्रीय स्तर पर मजबूत करने के लिए पार्टी ने 6 क्षेत्रीय अध्यक्ष नियुक्त किए हैं: नवाब सिंह नागर (पश्चिम), पूरन लाल लोधी (ब्रज), राम किशोर साहू (कानपुर), अवधेश द्विवेदी (अवध), अशोक चौरसिया (काशी) और विनोद राय (गोरखपुर)। इसके साथ ही कार्यालय संचालन के लिए भारत दीक्षित को कार्यालय मंत्री, जबकि अतुल अवस्थी और लक्ष्मण सिंह को कार्यालय सह-मंत्री बनाया गया है।

मीडिया प्रबंधन और मोर्चा अध्यक्षों की जिम्मेदारी का बंटवारा

पार्टी ने मीडिया और सोशल मीडिया टीम में दिनेश प्रताप सिंह को मुख्य प्रवक्ता, मनीष दीक्षित को प्रदेश मीडिया संयोजक और हिमांशु राज पंडित को प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक नियुक्त किया है। साथ ही विभिन्न मोर्चों के अध्यक्षों में रोहित मिश्रा (युवा मोर्चा), प्रकाश पाल (पिछड़ा मोर्चा), देवेन्द्र सिंह (किसान मोर्चा), अशोक रावत (अनुसूचित मोर्चा), सरोज कुशवाहा (महिला मोर्चा) और विद्याभूषण गोंड (अनुसूचित जनजाति मोर्चा) को कमान सौंपी गई है।