Unnao News: अवैध संबंध के संदेह में पत्नी की गला घोंटकर हत्या, फिर पति ने भी फांसी लगाकर दे दी जान

उन्नाव के बांगरमऊ में अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी और बाद में खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

Unnao News

Wrriten By :

Nivedita Kasaudhan

Published On :

जनवरी 14, 2026

Unnao News: उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के बांगरमऊ क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। अवैध संबंध के शक में पति ने पहले पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी और फिर खुद भी फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। इस वारदात ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।

हॉस्टल मेस में खराब खाना बांटने पर घासीदास यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स ने कुलपति निवास घेरा

पूरा मामला

नौनिहालगंज निवासी 42 वर्षीय संजय पुत्र देवीदयाल ई-रिक्शा चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। वह अपनी पत्नी 38 वर्षीय वंदना और दो बच्चों हर्ष व खुशी के साथ रहता था। संजय की मां सियादुलारी पास ही पड़ोस में रहती हैं। परिवार के अनुसार, वंदना का किसी अन्य युवक से संबंध था। इसको लेकर पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। आए दिन घर में झगड़े और कहासुनी होती रहती थी। मंगलवार रात वंदना वीडियो कॉल पर उस युवक से बात कर रही थी। उसी समय संजय घर पहुंचा और पत्नी को देख बौखला गया।

हत्या और आत्महत्या

गुस्से में संजय ने पहले पत्नी की जमकर पिटाई की। विवाद इतना बढ़ गया कि बुधवार सुबह लगभग सात बजे उसने वंदना का गला दबाकर हत्या कर दी। पत्नी की हत्या के बाद संजय ने भी कमरे में फंदा लगाकर अपनी जान दे दी।

बच्चों और मां का बयान

घटना के बाद मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। मां सियादुलारी ने पुलिस को तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि वंदना का किसी युवक से संबंध था, जिसके चलते पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़े होते थे। दोनों बच्चों ने भी पुलिस को बताया कि उनकी मां अक्सर वीडियो कॉल पर किसी से बात करती थी और उसकी तस्वीरें देखती थी। इस पर उनके पिता नाराज हो जाते थे और घर में विवाद होता था।

पुलिस की कार्रवाई

कोतवाल अखिलेश चंद्र पांडेय ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

ईरान से व्यापार पर ट्रंप का 25% टैरिफ ऐलान, भारत सरकार ने कहा— चिंता की बात नहीं