Union Budget 2026: बजट से पहले शेयर बाजार में हलचल, इन स्टॉक्स पर रखें नजर

यूनियन बजट 2026 पेश होने में अब कुछ ही घंटे बचे हैं। बजट के असर से शेयर बाजार में हलचल देखने को मिल सकती है और कुछ स्टॉक्स में तेजी आ सकती है।

Stocks to watch

Wrriten By :

Nivedita Kasaudhan

Published On :

फ़रवरी 1, 2026

Union Budget 2026 पेश होने में अब केवल कुछ ही घंटे बचे हैं। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण यह बजट लोकसभा में पेश करेंगी। यह बजट न केवल वित्त वर्ष 2026-27 के लिए देश की आर्थिक दिशा तय करेगा, बल्कि मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का तीसरा पूर्ण बजट भी होगा। ऐसे में निवेशकों, व्यापारिक जगत और आम लोगों की निगाहें इस बजट पर टिकी हुई हैं। रविवार होने के बावजूद शेयर बाजार खुला रहेगा और बजट पेश होने के बाद बाजार में हलचल देखने को मिल सकती है।

LPG Price Hike: 50 रुपये महंगा हुआ LPG, बजट से पहले सिलेंडर रेट्स अपडेट

ऑटो सेक्टर के शेयरों में तेजी की संभावना

Budget 2026
बजट से पहले शेयर बाजार में हलचल

बजट में यदि वेतन आयोग के तहत कर्मचारियों की सैलरी बढ़ाने के लिए अधिक फंड का ऐलान होता है, तो आम लोगों की जेब में अधिक पैसा आएगा। इसका सीधा असर वाहन बिक्री पर पड़ सकता है। ऐसे में मारुति सुजुकी इंडिया, हुंडई मोटर इंडिया, टाटा मोटर्स (पैसेंजर व्हीकल), बजाज ऑटो, हीरो मोटोकॉर्प और टीवीएस मोटर जैसी कंपनियों के शेयरों में तेजी देखने को मिल सकती है।

इसके अतिरिक्त, यदि सरकार इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) इंफ्रास्ट्रक्चर और एनर्जी स्टोरेज सिस्टम में निवेश बढ़ाती है, तो बजाज ऑटो, टीवीएस मोटर, ओला इलेक्ट्रिक, टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा और जेबीएम ऑटो जैसे ईवी सेक्टर से जुड़े कंपनियों के शेयरों में मजबूती देखने को मिल सकती है। यह कदम निवेशकों के लिए लाभकारी साबित हो सकता है।

रेलवे सेक्टर के शेयरों पर नजर

बजट वाले दिन रेलवे सेक्टर से जुड़े शेयरों में भी हलचल देखने को मिल सकती है। निवेशकों को उम्मीद है कि सरकार रेलवे पर निवेश बढ़ा सकती है, जैसे कि नई वंदे भारत ट्रेनों और अन्य बड़ी रेल परियोजनाओं के लिए फंडिंग का ऐलान। इस स्थिति में टीटागढ़ रेल, टेक्समैको रेल, बीईएमएल, रेल विकास निगम (आरवीएनएल), आईआरकॉन और आरआईटीईईएस जैसी कंपनियों के शेयरों में तेजी देखने को मिल सकती है। इन शेयरों पर निवेशकों की नजर लंबे समय तक बनी रह सकती है, खासकर बजट पेश होने के तुरंत बाद।

फार्मा सेक्टर के लिए बजट संभावित अवसर

यदि सरकार बजट में रिसर्च एंड डेवलपमेंट (R&D) पर टैक्स छूट बढ़ाने का ऐलान करती है, तो इसका फायदा डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज, सन फार्मा, बायोकॉन, ल्यूपिन और ग्लेनमार्क फार्मा जैसी प्रमुख फार्मा कंपनियों को मिलेगा।साथ ही, अगर प्रोडक्शन आधारित प्रोत्साहन योजना (PBP) का दायरा बढ़ाया जाता है, तो यह ऑरोबिंदो फार्मा, कोहांस लाइफ, डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज, सन फार्मा और सिप्ला जैसी कंपनियों के लिए मददगार साबित हो सकता है। इससे इन कंपनियों के शेयरों में निवेशकों का आकर्षण बढ़ सकता है।

Gold Price on Budget Day: बजट स्पीच से पहले सोने-चांदी की कीमतों में उछाल

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. प्राइम टीवी इंडिया इस पर दावा नहीं करता है ना ही किसी बात पर सत्यता का प्रमाण देता है।