प्रोजेक्ट अलंकार के तहत 23 जिलों के 51 विद्यालयों को 6.71 करोड़, पुराने भवनों का होगा कायाकल्प

लखनऊ  प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में भवनों की मरम्मत और जरूरी सुविधाओं के विकास के लिए शासन ने करीब 6.71 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। प्रोजेक्ट अलंकार के तहत यह राशि 23 जिलों के 51 विद्यालयों को दी जाएगी। इससे विद्यालयों में पुराने भवनों की मरम्मत, पुनर्निर्माण और अन्य जरूरी काम कराए जाएंगे। माध्यमिक शिक्षा विभाग के आदेश के अनुसार 14 जिलों के 32 विद्यालयों को दूसरी किस्त के रूप में करीब 5.52 करोड़ रुपये दिए गए हैं। वहीं, नौ जिलों के 19 विद्यालयों को तीसरी किस्त के रूप में करीब 1.18 करोड़ रुपये मिलेंगे। इस तरह

Wrriten By :

Editor

Published On :

अगस्त 25, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

लखनऊ
 प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में भवनों की मरम्मत और जरूरी सुविधाओं के विकास के लिए शासन ने करीब 6.71 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। प्रोजेक्ट अलंकार के तहत यह राशि 23 जिलों के 51 विद्यालयों को दी जाएगी। इससे विद्यालयों में पुराने भवनों की मरम्मत, पुनर्निर्माण और अन्य जरूरी काम कराए जाएंगे।

माध्यमिक शिक्षा विभाग के आदेश के अनुसार 14 जिलों के 32 विद्यालयों को दूसरी किस्त के रूप में करीब 5.52 करोड़ रुपये दिए गए हैं। वहीं, नौ जिलों के 19 विद्यालयों को तीसरी किस्त के रूप में करीब 1.18 करोड़ रुपये मिलेंगे।

इस तरह 51 विद्यालयों के लिए कुल 6.71 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत हुई है। यह पैसा विद्यालयों के भवनों की मरम्मत, पुनर्निर्माण, निर्माण और जरूरी अवस्थापना सुविधाओं पर खर्च किया जाएगा।

2