UGC NET December 2025: UGC NET दिसंबर 2025 परीक्षा देने वाले लाखों उम्मीदवारों के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने एक महत्वपूर्ण अपडेट जारी किया है। पहले 3 अप्रैल को जो फाइनल आंसर की जारी की गई थी, उसमें सभी विषयों के उत्तर शामिल नहीं थे और कई छात्रों ने उसमें गलतियों को लेकर शिकायत की थी। इन आपत्तियों और दिल्ली हाई कोर्ट के निर्देशों के बाद NTA ने सभी आपत्तियों की समीक्षा की और अब Revised Final Answer Key जारी कर दी है।
विशेष रूप से इतिहास और कोर्मस (Commerce) विषयों में कई संशोधन किए गए हैं, जिससे उम्मीदवारों को अधिक सही मूल्यांकन मिलने की उम्मीद है। उम्मीदवार अब अपनी revised answer key डाउनलोड कर सकते हैं और भविष्य के लिए इसे सेव कर सकते हैं।
Haryana Board Exam 2026: हरियाणा बोर्ड का बड़ा फैसला, अब साल में दो बार बोर्ड परीक्षा
पहले जारी आंसर की में क्या कमी थी
पहली फाइनल आंसर की में सभी विषय शामिल नहीं थे। इसके अलावा कुछ छात्रों ने दावा किया कि कुछ प्रश्नों के उत्तर गलत दिए गए हैं। एक छात्र द्वारा दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर करने के बाद कोर्ट ने NTA को इन प्रश्नों की समीक्षा करने के निर्देश दिए। इस निर्देश के बाद NTA ने सभी आपत्तियों का ध्यानपूर्वक विश्लेषण किया और संशोधित आंसर की जारी की।
किस विषय में हुए सबसे बड़े बदलाव

इतिहास विषय में सबसे अधिक बदलाव किए गए हैं। इसमें चार प्रश्न पूरी तरह हटाए गए हैं और तीन प्रश्नों के लिए दो-दो सही उत्तर मान्य किए गए हैं। इस विषय में लगभग 60,000 से अधिक उम्मीदवार शामिल हुए थे, इसलिए बदलाव का असर व्यापक रूप से पड़ेगा। कोर्मस पेपर में भी संशोधन किया गया है। इसमें तीन प्रश्न हटाए गए और एक प्रश्न के लिए दो सही उत्तर मान्य किए गए। यह परीक्षा 3 जनवरी को पहले शिफ्ट में आयोजित हुई थी।
किन विषयों में कोई बदलाव नहीं
कुछ विषयों में NTA ने कोई बदलाव नहीं किया है। इनमें Economics (अर्थशास्त्र), Education (शिक्षा), और Hindi (हिंदी) शामिल हैं। इन विषयों की आंसर की पहले जैसी ही रहेगी।
Revised Final Answer Key कैसे डाउनलोड करें
उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स के जरिए अपनी revised answer key डाउनलोड कर सकते हैं:
- सबसे पहले UGC NET की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- UGC NET December 2025 Revised Final Answer Key लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपकी स्क्रीन पर PDF खुल जाएगी।
- इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।










