UGC NET 2025: यूजीसी NET दिसंबर 2025 का रिजल्ट जारी, जाने कट ऑफ और आगे की प्रक्रिया

यूजीसी नेट दिसंबर 2025 का रिजल्ट जारी होते ही लाखों उम्मीदवारों की नजरें कट ऑफ और पात्रता सूची पर टिक गईं हैं JRF सहायक प्रोफेसर और पीएचडी प्रवेश से जुड़ी आगे की प्रक्रिया अब किसे मिलेगा मौका और किसे करना होगा इंतजार यह रिजल्ट कई सपनों की दिशा तय करेगा

यूजीसी NET दिसंबर 2025 का रिजल्ट जारी

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

फ़रवरी 5, 2026

UGC NET 2025: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने यूजीसी नेट दिसंबर 2025 परीक्षा का परिणाम आधिकारिक रूप से घोषित कर दिया है। यह परीक्षा उन अभ्यर्थियों के लिए बेहद अहम मानी जाती है, जो जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF), सहायक प्रोफेसर बनने या फिर पीएचडी में प्रवेश लेने की तैयारी कर रहे हैं। परिणाम जारी होने के बाद अब उम्मीदवार अपने स्कोर और कट-ऑफ की जानकारी एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट से प्राप्त कर सकते हैं।

UPSC ने बदले नियम: IAS-IFS को नहीं मिलेगा सिविल एग्जाम का दूसरा मौका, IPS को होगा नया विकल्प

यूजीसी नेट परीक्षा का उद्देश्य

यूजीसी नेट एक राष्ट्रीय स्तर की पात्रता परीक्षा है, जिसका आयोजन भारत में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में गुणवत्ता बनाए रखने के लिए किया जाता है। इस परीक्षा का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना होता है कि विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में पढ़ाने तथा शोध कार्यों के लिए योग्य, सक्षम और प्रतिभाशाली उम्मीदवारों का चयन हो सके। यह परीक्षा शिक्षण और शोध के क्षेत्र में करियर बनाने वाले लाखों युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण पड़ाव मानी जाती है।

परीक्षा का आयोजन और संरचना

यूजीसी नेट दिसंबर 2025 परीक्षा कंप्यूटर आधारित मोड (CBT) में आयोजित की गई थी। यह परीक्षा कुल छह दिनों में संपन्न हुई, जिसमें 85 विभिन्न विषयों को शामिल किया गया। परीक्षा का आयोजन 31 दिसंबर 2025 से 7 जनवरी 2026 के बीच किया गया। देशभर में यह परीक्षा 283 शहरों में स्थित 663 परीक्षा केंद्रों पर 11 शिफ्टों में आयोजित हुई। बड़ी संख्या में उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया, जिससे इसकी व्यापकता और महत्व का अंदाजा लगाया जा सकता है।

UP Board Admit Card 2026: सावधान! यूपी बोर्ड छात्र ऑनलाइन न ढूंढें एडमिट कार्ड, जानें आखिर कहां फंसा है पेंच?

ऐसे करें अपना स्कोर और कट-ऑफ चेक

ऐसे करें अपना स्कोर और कट-ऑफ चेक
ऐसे करें अपना स्कोर और कट-ऑफ चेक

जो उम्मीदवार अपना परिणाम देखना चाहते हैं, वे नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन कर सकते हैं—

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट nta.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर उपलब्ध UGC NET December 2025 Result लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना आवेदन संख्या और जन्मतिथि दर्ज करें।
  • स्क्रीन पर आपका स्कोरकार्ड दिखाई देगा।
  • भविष्य के उपयोग के लिए परिणाम को डाउनलोड और सुरक्षित कर लें।

जेआरएफ और सहायक प्रोफेसर के लिए कट-ऑफ

एनटीए द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) के लिए सबसे अधिक कट-ऑफ अनारक्षित श्रेणी में 248 अंक रहा। इसके बाद बौद्ध और जैन अध्ययन विषय में 244 अंक तथा फ्रेंच विषय में 240 अंक कट-ऑफ दर्ज किया गया।

जेईई मेन आंसर-की आउट: डायरेक्ट लिंक से तुरंत देखें रिजल्ट, 13 लाख छात्रों ने दिया था एग्जाम